{"_id":"69b1de5348b6f0d82a0d5721","slug":"fir-against-five-in-khandara-village-for-holding-a-wedding-procession-at-brahmin-chaupal-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153618-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खंडरा गांव में ब्राह्मण चौपाल में बरात ठहराने के विवाद में पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खंडरा गांव में ब्राह्मण चौपाल में बरात ठहराने के विवाद में पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मतलौडा। खंडरा गांव में ब्राह्मण चौपाल में बरात ठहराने पर विवाद में मतलौडा थाना पुलिस ने समाज के पांच लोगों के खिलाफ एससी-एसटी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
आरोप है कि समाज के लोगों ने उनको जातिसूचक शब्द कहे और उनका सामान चौपाल से बाहर फेंक दिया। खंडरा गांव के मोहनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनकी बेटी की मंगलवार को शादी थी। गांव में उनके समाज की चौपाल में मरम्मत कार्य चल रहा था। ब्राह्मण चौपाल में बरात के ठहरने की व्यवस्था की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को बरात आने से पहले ही कुछ लोगों ने उनका सामान चौपाल से बाहर फेंक दिया।
उन्होंने जाकर पता किया तो उनको जातिसूचक शब्द कहने लगे। ग्रामीणों के समझाने पर भी नहीं माने। उन्होंने दूसरी चौपाल में बरात के ठहरने की व्यवस्था की। इस मामले में मंगलवार रात और बुधवार सुबह भी पंचायत की।