फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Find electricity bill by giving missed call

बिल न आने पर मिसकॉल मारकर पता कर सकते है बिजली उपभोक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Find electricity bill by giving missed call
पानीपत। जिले की कुछ कॉलोनियों और गांवों में पिछले छह महीने से बिजली बिल नहीं पहुंच रहा है। इससे लोग बिल नहीं भर पा रहे हैं। मगर अब ऐसे उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनके लिए बिजली निगम ने एक नंबर जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल कर उपभोक्ता अपना बिजली का बिल जान सकते हैं।
विज्ञापन

इससे बिजली उपभोक्ताओं को बिल न मिलने और बिल देरी से मिलने जैसी समस्याएं नहीं रहेंगी। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता को अगर अपना बिल चेक करना है या बिल की जरूरत है तो दिक्कत नहीं रहेगी। उपभोक्ता कहीं पर भी हो, अपने मोबाइल की एक मिस्ड कॉल देगा तो उसे तुरंत बिल की डिटेल मिल जाएगी। मिस्ड कॉल करने पर उपभोक्ता के पास टेक्स्ट मैसेज पर एक लिंक आएगा, जिस पर क्लिक कर उपभोक्ता अपना बिल प्राप्त कर सकता है। उपभोक्ताओं को यह सुविधा मोबाइल नंबर 7087019636 पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

अक्सर उपभोक्ताओं को बिल न मिलने और बिल देरी से मिलने से अव्यवस्था झेलनी पड़ती है। कई उपभोक्ता इसी कारण समय पर अपना बिल नहीं भर पाते और बाद में जुर्माना भुगतने को विवश होते हैं। वे ऑनलाइन नेट बैंकिंग व पेटीएम से भी जमा करा सकते हैं। उपभोक्ताओं को अब अपना बिल लिंक के जरिये प्राप्त करने की सुविधा मिलने के साथ-साथ सीधे बिल भरने की भी सुविधा प्राप्त होगी। उपभोक्ता ऑनलाइन नेट बैंकिंग व पेटीएम से अपना बिल जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से शुरू की गई मिस्ड कॉल की सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर बिजली मीटर अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए। मोबाइल नंबर लिंक न होने से यह सुविधा नहीं मिल पाएगी। वहीं कुछ उपभोक्ता हैं, उन्हें पता ही नहीं है कि उनके अकाउंट में किसका फोन नंबर जुड़ा हुआ है, जिसकी जानकारी उन्हें बिजली निगम जाकर मिलेगी।

सेक्टर 24 समेत अन्य समालखा, मतलौडा और सनौली के 10 से ज्यादा गांवों में पिछले छह महीने से बिजली का बिल नहीं आ रहा है। वह लगातार बिजली निगम के अधिकारियों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं कि उनका बिल क्यों नहीं आ रहा। इसी तरह सेक्टर 24 के आरडब्लयूए के प्रधान कमल ने बताया कि सिस्टम अपडेट हो रहा है। 20 नवंबर के बाद बिल आना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed