फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   financier in kutcha camp, lender's family clashed, eight injured

कच्चा कैंप में फाइनेंसर, ऋणदाता के परिजनों में मारपीट, आठ घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
financier in kutcha camp, lender's family clashed, eight injured
पानीपत। घायल जितेंद्र। - फोटो : Panipat
पानीपत। कच्चा कैंप में किश्त लेने आए फाइनेंसर और ऋणदाता के परिजनों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में तलवार और लाठी-डंडों चले। हमले में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद उन्होंने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

कच्चा कैंप निवासी शिवकुमार ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। उसके बड़े भाई नीरजे ने दूध की डेयरी पर सेल्फ इंडिया फाइनेंस कंपनी से 50 हजार रुपये का लोन लिया था। नीरज अलग रहता है और उसका उससे कोई लेना-देना नहीं है। वीरवार को फाइनेंस कंपनी के मैनेजर अपने अन्य साथियों के साथ आए और किश्त मांगने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह नीरज से जाकर ले। इसी बात पर वह तैश में आ गए और उन पर तलवार, गंडासी और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह, उसका छोटा भाई राहुल, मां राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने भाई धीरज की पत्नी सोनम के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं दूसरा आरोप है कि आरोपी चेन छीनकर लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनेंसर मैनेजर बोला, धीरज के परिजनों ने किया जानलेवा हमला
वहीं दूसरी तरफ सेल्फ इंडिया फाइनेंस कंपनी के मैनेजर सन्नी ने बताया कि वह वीरवार को अपने साथी जितेंद्र, धमेंद्र, राजेश, और प्रदीप के साथ किश्त लेने के लिए गए थे। उन्होंने किश्त मांगी तो नीरज के परिजनों ने उन पर हमला कर दिया। उन पर लगाए गए आरोपी निराधार हैं। उन्होंने किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया।

दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है, दोनों पक्षों से मिलने वाली शिकायत पर आगामी कार्रवाई की जाएगी, जांच में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। - इंस्पेक्टर बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed