{"_id":"6afb778116fbf549c80a2c65","slug":"financial-assistance-provided-to-cow-shelters-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167704-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गोशालाओं को मिली आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गोशालाओं को मिली आर्थिक सहायता
विज्ञापन
इसराना। प्रदेश के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को इसराना विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न गोशालाओं का दौरा कर प्रबंधन समितियों को सहायता राशि के चैक वितरित किए।
मंत्री ने इसराना विधानसभा क्षेत्र की गोशालाओं के लिए 1 करोड़ 77 लाख 14 हजार 781 रुपये की राशि जारी की है। इनमें शिव गोशाला मतलौडा को 48.81 लाख, लॉर्ड शिवा गोशाला शाहपुर को 26.35 लाख, बाबा लाठेवाला गोशाला नौल्था को 24.95 लाख, जगत गुरु ब्रह्मानंद गोशाला कुराना को 23.37 लाख, शहीद भगत सिंह गोशाला धर्मगढ़ को 14.39 लाख, गणेश गोशाला उरलाना कलां को 14.21 लाख, बाल गोपाल कृष्ण गोशाला मांडी को 12.79 लाख, गोकुल धाम गोशाला रेर कलां को 7.83 लाख और महादेव गोशाला अहर को 4.41 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई है।
मंत्री पंवार ने घोषणा की कि सभी गोशालाओं को जल्द ही ई-रिक्शा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि गाय के गोबर को आर्थिक रूप से उपयोगी बनाने के लिए हिसार और पिंजौर के बाद अब फरीदाबाद में भी गोबर से पेंट बनाने का प्लांट स्थापित करने की योजना है। इस दौरान उन्होंने मांडी गांव की गोशाला में ट्यूबवेल लगवाने और नया शेड बनवाने का भी आश्वासन दिया।