फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fight over suspicion of illicit relations, husband sprinkles thinner on wife and sets her on fire

Panipat News: अवैध संबंधाें के शक पर झगड़ा, पति ने पत्नी पर थिनर छिड़क लगाई आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Fight over suspicion of illicit relations, husband sprinkles thinner on wife and sets her on fire
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित रामपुरा कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया है। आरोपी ने पेंट में मिलाया जाने वाला थिनर छिड़क कर अपनी पत्नी को आग लगा दी। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया है। वहीं, पीड़िता की बेटी ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत दी है। बेटी का आरोप है कि उसके पिता उसकी मां को पहले भी मारते पीटते थे। अब उन्होंने उसकी मां को जलाने कर मारने का प्रयास किया है। पुलिस ने बेटी की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को मुस्कान बेटी दीपचंद ने बताया कि वे चार भाई बहन हैं। उसके पिता के किसी दूसरी औरत के साथ अवैध संबंध हैं। इसकी वजह से उसकी मां और पिता में अक्सर झगड़ा होता रहता था। झगड़े में उसके पिता उसकी मां को बहुत पीटते थे। 24 सितंबर को उसने अपनी मां के पास फोन किया तो मां ने बताया कि उसके पिता ने फिर से उसके साथ मारपीट की है। अगले दिन 25 सितंबर को उसके पिता ने उसकी मां को जान से मारने की नीयत से आग लगा दी। अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए उसके पिता उसकी मां को इलाज के लिए पीजीआई ले गए। बेटी ने पुलिस को शिकायत देकर अपने पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से पेंटर है। उसने अपनी पत्नी को मारने के लिए पेंट में मिलाया जाने वाला थिनर डालकर आग लगाई। पड़ोसी एकजुट हुए और आग के बारे पूछने लगे तो आरोपी ने कहानी बनाई कि कूड़े में आग लगी थी। उसकी पत्नी आग के पास से गुजर रही थी तो आग उसके कपड़ों में जा लगी। पुलिस ने आरोपी की बेटी के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed