फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fight at birthday party in panipat youth beat up dies after four day in Aims Delhi

Panipat: बर्थडे पार्टी में हुआ झगड़ा, युवक को ईंटों व डंडों से पीटा, चार दिन बाद एम्स दिल्ली में तोड़ा दम

Sun, 01 Dec 2024 03:49 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, समालखा (पानीपत)
माई सिटी रिपोर्टर, समालखा (पानीपत) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Dec 2024 03:49 PM IST
सार

पानीपत में युवक की रंजिशन हत्या हुई है। घायल युवक ने घटना के चार दिन बाद दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक के मोबाइल में मिले वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Fight at birthday party in panipat youth beat up dies after four day in Aims Delhi
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के गांव जौरासी रोड पर सहकारी समिति से सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे की ईंटों व लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। युवक चार दिन पहले जौरासी रोड पर घायल अवस्था में मिला था। आरोपियों ने वारदात को हादसा दिखाने के लिए उसकी मोटरसाइकिल को उसके पास छोड़ा था। युवक के मोबाइल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए झगड़े की एक वीडियो मिली है। परिजनों को शक है कि इसी झगड़े की रंजिश में उसकी हत्या की गई है। युवक का दिल्ली एम्स में इलाज भी चला, जहां उसकी मौत हो गई है। समालखा थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।   

विज्ञापन


करंहस गांव निवासी इंद्र सिंह ने बताया कि वह सहकारी समिति से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उनके तीन बेटे हैं। दो बड़े बेटे विवाहित हैं। छोटा बेटा रविंद्र (32) अविवाहित था। 25 नवंबर की शाम वह अपनी मोटरसाइकिल पर गांव में जयदीप नंबरदार के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। वह रात को घर नहीं लौटा। 26 नवंबर की सुबह एक ग्रामीण ने बताया कि रविंद्र घायल अवस्था में जौरासी रोड पर पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे। रविंद्र सड़क किनारे पेड़ के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उससे कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल पड़ी थी। वहीं खेत में खून से सनी दो ईंट भी मिली। 
विज्ञापन


वह रविंद्र को लेकर एक निजी अस्पताल में गया। यहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया था। यहां चार दिन चले इलाज के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने रविंद्र का मोबाइल जांचा तो उसमें जन्मदिन पर रविंद्र के साथ हुए झगड़े की एक वीडियो थी। उन्हें शक है कि जिन युवकों से उसका झगड़ा हुआ था। उन्होंने प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले पुलिस अधिकारी
समालखा पुलिस थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयानों पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। जन्मदिन की पार्टी में रविंद्र का किसके साथ झगड़ा हुआ था। इसका पता लगाया जा रहा है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed