फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fifty-one thousand devotees will recite Hanuman Chalisa and start the procession

Panipat News: इक्यावन हजार श्रद्धालु हनुमान चालीसा का पाठ कर करेंगे शोभायात्रा का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fifty-one thousand devotees will recite Hanuman Chalisa and start the procession

विज्ञापन
पानीपत। ऐतिहासिक स्थल किला से हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाली शोभायात्रा में 51 हजार लोग एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसमें 65 धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं शामिल होंगी।

धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की वीरवार को संजय चौक के नजदीक एक कार्याल में संयुक्त बैठक की। यह बैठक श्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव आयोजन समिति के बैनर तले की। यात्रा संयोजक समाजसेवी संजय अग्रवाल ने बताया कि अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव के ऐतिहासिक किले से हनुमंत ध्वज रथ यात्रा श्री अवध धाम सेवा समिति के तत्वावधान में निकाल रहा है। आगामी 12 अप्रैल को पानीपत के सभी हनुमंत भक्त और राम जी के भक्त हनुमंत लाल के जयकारे लगाते हुए किला मैदान से अवध धाम मंदिर कुटनी रोड से शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। किला ऐतिहासिक है परंतु 12 अप्रैल को इस इतिहास का गवाह खुद किला मैदान बनेगा। सैकड़ों जगह पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व 51 हजार श्रद्धालु हनुमान चालीसा करेंगे। 65 धार्मिक संस्थाओं ने किले की यात्रा को चलाने के लिए, उसमें वालंटियर, स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी ली है। हनुमंत ध्वज रथ यात्रा में अयोध्या के हनुमानगढ़ी के हनुमान लला के स्वरूप के दर्शन श्रद्धालु पानीपत में पहली बार करेंगे। हमारी नवयुवकों की पीढ़ी और वर्तमान समय में युवक जो किले के इतिहास से वंचित रह गए। उनको दोबारा के उसे ऐतिहासिक किले से जोड़ने का काम भी आयोजन समिति और यह ऐतिहासिक यात्रा करेगी। यात्रा में तिरंगा झंडा और हनुमंत के झंडा भी इस यात्रा में लेकर चलने का संकल्प सभी श्रद्धालुओं ने लिया है। पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि 51 फीट का झंडा लेकर यात्री चलेंगे। इस झंडे पर मनोकामना रक्षा सूत्र 51 फीट ध्वज पर बांधकर सभी मनोरथ पूरे करेंगे। 3100 महिलाएं कलश धारण करके एक ही वेशभूषा में निकलेंगी। समाजसेवियों ने जगह-जगह भंडारे लगाकर, पानी की प्याऊ लगाकर, रास्ते को साफ करने का संकल्प भी लिया है। दाऊजी महाराज की अध्यक्षता और राधे राधे महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम 18 अप्रैल तक लगातार चलता रहेगा। इस अवसर पर हरिओम तायल, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग, पूर्व पार्षद सुरेश काबरा, प्रीतम गुर्जर, पार्षद नवल जिंदल, पार्षद अंजना गुर्जर, किरण मलिक और मनीष सिंगला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed