फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Few seats, many students, how will the dream of higher education be fulfilled?

Panipat News: सीटें कम, विद्यार्थी ज्यादा, कैसे पूरा होगा उच्च शिक्षा का सपना

Fri, 29 May 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 29 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Few seats, many students, how will the dream of higher education be fulfilled?
पानीपत। हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद जिले के महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा के लिए महाविद्यालयों का रुख करने वाले कुछ विद्यार्थियों का सपना सीटें कम रहने से अधूरा रह सकता है। जिले में करीब 19 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 11927 विद्यार्थी और सीबीएसई के करीब 7000 विद्यार्थी शामिल हैं। जिले के 14 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की 11140 सीटों पर दाखिला होना है। इनमें चार राजकीय, 5 राजकीय सहायता प्राप्त और 5 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं। ऐसे में करीब 8000 विद्यार्थी महाविद्यालयों में दाखिले से वंचित रहे सकते हैं और उन्हें दाखिला लेने के लिए कडी मशक्कत करनी पड़ेगी। वहीं, शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इस बार स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ज्यादा मारामारी नहीं रहेगी। दाखिला लेने में विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन



31 मई तक होगा होगा आवेदन
शेड्यूल के अनुसार स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए 31 मई और राजकीय आईटीआई में 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल विद्यार्थियों का ध्यान आवेदन करने पर है और इस ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए अंतिम तीन दिन शेष हैं। दो जून को आपत्तियां दर्ज करवाने वाले आवेदकों की सूची दर्ज की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार 11 जून को पहली वरियता सूची जारी होगी।
विज्ञापन


पढ़ाई के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ का रुख करते हैं करीब 20 प्रतिशत विद्यार्थी

शिक्षा विशेषज्ञों की मानें तो 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद करीब 20 प्रतिशत विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ में चले जाते हैं। इस बार भी 20 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करने की संभावना है। कुछ विद्यार्थी आगे की पढ़ाई छोड़ देते हैं। वहीं, कुछ विद्यार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में कॉलेजों में दाखिले का दबाव कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईटीआई भी बेहतर विकल्प

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रोजगारपरक विभिन्न कोर्स में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिले की सभी नौ राजकीय आईटीआई में 2052 और चार निजी आईटीआई में 316 सीटों पर दाखिला होगा। आईटीआई में दाखिला लेकर विद्यार्थी रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा दर्जनों इंजीनियरिंग व डिप्लोमा कोर्स करवाने वाले कॉलेज भी हैं। ऐसे में अपनी-अपनी सीटों को भरने के लिए काॅलेज प्रशासन द्वारा भी पूरा जोर लगाया जाएगा।



कॉलेज अनुसार सीटों का विवरण-

कॉलेज सीटें

आर्य कॉलेज 2370

एसडी कॉलेज 1870

आईबी कॉलेज 1440

आर्य आदर्श गर्ल्स कॉलेज 920

चौ. देवीलाल गर्ल्स कॉलेज 240

देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय 780

राजकीय कन्या महाविद्यालय मतलौडा 560

राजकीय महाविद्यालय इसराना 520

राजकीय महाविद्यालय बापौली 360

गांधी आदर्श कॉलेज समालखा 400

वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा 440

पाइट कॉलेज समालखा 340

गीता डिग्री कॉलेज शेरा 470

गुरु ब्रह्मानंद गर्ल्स कॉलेज कुराना 420

कुल सीटें - 11140

एसडी महाविद्यालय की 1870 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब 2200 आवेदन किए जा चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।


- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी महाविद्यालय, पानीपत।

महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। कॉलेज की 2370 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा। विद्यार्थियों को कौशल रोजगारपरक शिक्षा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। हेल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों की मदद की जा रही है। अब तक करीब 2800 विद्यार्थियों ने आवेदन किया।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed