फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fence burnt along with two acres of cut and standing crop of wheat

Panipat News: गेहूं की दो एकड़ कटी और खड़ी फसल के साथ 10 एकड़ गेहूं के फांस जले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Fence burnt along with two acres of cut and standing crop of wheat
सनौली। बापौली गांव के स्टेडियम व सीएचसी सरकारी अस्पताल के सामने अचानक गेहूं की फांस में आग लग गई। ये आग तेज गति से बढ़ते हुए साथ के दो एकड़ गेहूं की फसल में जा लगी जिससे ये फसल भी जल कर राख हो गई। वहीं सड़क के किनारे लगाए गए गोबर के बिटोड़े भी जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तेज हवा के चलते आग ने बढ़ती चली गई जिससे आसपास में गेहूं की फांस में भी आग फैल गई दो एकड़ गेहूं की कटी हुई और कुछ खड़ी फसल, 10 एकड़ फांस जलकर खाक हो गई है। आसपास के किसानों ने आग बुझाने को लेकर ट्रैक्टर हैरो से जुताई कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया । इस दौरान दो दमकल विभाग की दो गाडि़यां भी मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed