फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Feet danced to Haryanvi songs; the SD College auditorium resounded with applause.

Panipat News: हरियाणवी गीतों पर थिरके कदम, एसडी कॉलेज का ऑडिटोरियम तालियों से गूंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Feet danced to Haryanvi songs; the SD College auditorium resounded with applause.
एसडी पीजी कॉलेज में टैलेंट शो में हरियाणवीं नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी।  संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। हरियाणवी और हिंदी गीतों की धुन पर जब एसडी पीजी कॉलेज के युवाओं के कदम थिरके तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय मेगा टैलेंट हंट शो का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने नृत्य, मिमिक्री और मोनो एक्टिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मंच पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि इस तरह के मंच विद्यार्थियों में आत्मबल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों के बिना शिक्षा अधूरी है। कला में निपुणता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने के साथ जीवन में सफलता के नए अवसर भी प्रदान करती है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। वर्तमान समय में रोजगार और प्रसिद्धि, दोनों क्षेत्रों में प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए अवसर बढ़े हैं। कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूथ फेस्टिवल और रत्नावली जैसे बड़े मंचों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. दीपिका अरोड़ा, प्रो. किरण मलिक और प्रो. मीतू सैनी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मंच संचालन डॉ. मोनिका खुराना ने किया। इस अवसर पर डॉ. मुकेश पुनिया, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. संतोष कुमारी और डॉ. सुशीला बेनीवाल मौजूद रहे।

प्रतियोगिताओं के परिणाम
नृत्य प्रतियोगिता : बीएससी प्रथम वर्ष की समाईरा ने प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष के आर्यन ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की याचिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। बीएससी प्रथम वर्ष की गीनान्शी और बीए द्वितीय वर्ष के मानव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

मिमिक्री प्रतियोगिता : एमए के अनूज ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के गौरव ने द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष के आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता : बीए द्वितीय वर्ष की मानसी ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के प्रत्यूष ने द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष के आर्यन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

एसडी पीजी कॉलेज में टैलेंट शो में हरियाणवीं नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी।  संवाद

एसडी पीजी कॉलेज में टैलेंट शो में हरियाणवीं नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी।  संवाद

एसडी पीजी कॉलेज में टैलेंट शो में हरियाणवीं नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी।  संवाद

एसडी पीजी कॉलेज में टैलेंट शो में हरियाणवीं नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी।  संवाद

एसडी पीजी कॉलेज में टैलेंट शो में हरियाणवीं नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी।  संवाद

एसडी पीजी कॉलेज में टैलेंट शो में हरियाणवीं नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed