Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fed up with threats from lenders, a trader committed suicide by consuming poison.

Panipat News: कर्ज देने वालों की धमकी से तंग आढ़ती ने जहर खाकर दे दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fed up with threats from lenders, a trader committed suicide by consuming poison.
मृतक सुनील की फाइल फोटा। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। सनौली खुर्द अनाज मंडी में आढ़ती सुनील गर्ग (42) ने मंगलवार दोपहर को जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर शाम को उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने कुछ लोगों पर कर्ज चुकाने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मंगलवार सुबह भी एक व्यक्ति ने आढ़त पर आकर धमकी दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आढ़ती की कितनी देनदारी थी अभी परिजनों ने इसकी जानकारी नहीं दी है। मामला थाना सनौली क्षेत्र के सनौली खुर्द अनाज मंडी का है। अनाज मंडी में आढ़ती सुनील गर्ग उर्फ लीला की आढ़त है।
मंगलवार को वह आढ़त पर थे। दोपहर को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सूचना पर परिजनों ने उन्हें तुरंत पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर शाम को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि सुनील गर्ग का कुछ लोगों के साथ लेन-देन था। कुछ दिन से कर्जदाताओं की ओर से दबाव बनाया जा रहा था। मंगलवार सुबह भी एक व्यक्ति ने आढ़त पर आकर उन्हें धमकी दी थी जिससे वह तनाव में आ गए और आत्महत्या कर ली। उधर, आढ़ती की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed