फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father tried to rape the girl

पिता ने बच्ची से की दुष्कर्म की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Father tried to rape the girl
पिता ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की हालत देखकर मां ने आरोपी के खिलाफ किशनपुरा पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मां अपनी बेटी का निजी अस्पताल में इलाज करवा रही है।
विज्ञापन

29 वर्षीय युवक ने पांच साल पहले दूसरे समुदाय की महिला से प्रेम विवाह किया था। महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि छोटी बेटी ढाई साल की है। मंगलवार रात आठ बजे वह अपने पति के साथ कमरे में बैठी थी। उसकी गोद में ढाई साल की बेटी थी। पति ने उससे बेटी को अपनी गोद में ले लिया। इस दौरान वह किसी काम से दूसरे कमरे में चली गई, लौटी तो बेटी के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। बेटी रो रही थी। उसने पति से इस बारे में पूछा तो वह बातें टालने लगा और बेटी को चुप कराने का प्रयास करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल में बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी पिता पर आईपीसी की धारा 376, 511 और पोक्सो एक्ट की धारा 18 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed