फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father returning after voting dies after being hit by car

संशोधित : मतदान कर लौट रहे पिता की कार की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Father returning after voting dies after being hit by car
पानीपत। असंध रोड पर स्थित सौदापुर गांव के पास एक कार चालक ने अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ खुखराना गांव में मतदान कर वापस आ रहा था। नोहरा गांव के मोड़ के पास कार चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान उसका बेटा बाल बाल बच गया। कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। मूल रूप से खुखराना गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह फिलहाल नौहरा गांव मोड के पास जैन आश्रम के सामने सौदापुर गांव की कॉलोनी में रहते हैं। वह शनिवार को अपने पिता रामपाल (50) के साथ खुखराना गांव में मतदान करने गया था। शाम साढ़े पांच बजे मतदान कर पैदल ही वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सौदापुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आई तेज रफ्तार कार ने सीधा उसके पिता रामपाल को टक्कर मार दी। वे उनको जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed