फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father of murdered daughter

पिता ने की बेटी की हत्या

Mon, 23 Sep 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 23 Sep 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
Father of murdered daughter
पानीपत/सनौली। जिले के बापौली गांव में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और शव को यमुना किनारे ले जाकर जला दिया। लड़की एक हफ्ता बाहर रहने के बाद लौटी थी। पिता को उसके चरित्र पर शक था।
विज्ञापन


इस वारदात को ऑनर किलिंग की नजर से भी देखा जा रहा है। पुलिस भी ऐसा मानकर चल रही है। फिलहाल पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बापौली गांव में सोमवार सुबह सत नारायण लड़की की हत्या करने और शव को यमुना किनारे ले जाकर फूंकने की चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की एक सप्ताह पहले घर से चली गई थी और एक-दो दिन पहले ही लौटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि पिता को उसके चरित्र पर शक था। उसकी संदिग्ध हालात में रात को हत्या कर दी और अधमी के नजदीक यमुना के पास उसका शव फूंक दिया। चर्चा तेज होने पर किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी समालखा बली सिंह और बापौली थाना प्रभारी दीपक कुमार गांव में पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने इस मामले में एफएसएल टीम को सहयोग लिया। टीम ने मौका देखा और नमूने जुटाए। पुलिस ने गांव के उक्त व्यक्ति के बयान दर्ज किए और लड़की के पिता सत नारायण पर हत्या का केस दर्ज कर लिया।

गांवों में पसरा सन्नाटा
बापौली में पिता के बेटी की हत्या करने के बाद सन्नाटा पसरा है। कुछ लोगों का कहना कि सत नारायण ने रात को अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया और मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया। वे उसको गांव से दूर अधमी के नजदीक यमुना के पास ले गए। जहां पर उन्होंने उसको फूंक दिया और घर वापस आ गए।

अकेला नहीं कर सकता यह काम

बापौली गांव में ऑनर किलिंग से जोड़कर देखे जा रहे लड़की की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। लेकिन इतने बड़े मामले को अकेला व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता। किसी व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव दूसरी जगह ले जाना और उसको फूंकने में दूसरे या कई लोगों का साथ जरूर लिया होगा। पुलिस को इन पहलुओं पर भी नजर रखनी होगी।

पहला नहीं है ऐसा मामला
इस तरह से अपनी लड़की की हत्या करना पर गुपचुप तरीके से फूंकने का यह पहला मामला नहीं है। जिले में इससे पहले भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। पिछले साल मॉडल टाउन के साथ लगती एक कॉलोनी में एक पिता ने अपनी लड़की की हत्या कर दी थी और इसके अगले दिन असंध रोड शिवपुरी में संस्कार करने चले गए।


उसकी लड़की ने साथ पढ़ने वाले एक लड़के के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। उक्त लड़के के दोस्तों से शिवपुरी में जमकर हंगामा काटा था। पुलिस ने पिता समेत परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed