फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father-in-law had looted millions of sons-in-law's house

ससुर ने कराई थी दामाद के घर लाखों की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law had looted millions of sons-in-law's house
पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात का मास्टर माइंड समधी निकला। आरोपी ने बेटी की शादी के बाद दामाद के घर गहने और नकदी देखी तो उसके मन में लालच आ गया और उसने साथियों संग मिलकर पूरी साजिश रची। दो दिन रेकी करने के बाद तीन युवकों को घर भेज दिया, जिन्होंने पिस्तौल के बल पर चार लाख नकदी और 20 तोले सोने की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में कुल चार आरोपी समधी संदीप, कपिल, पंकज, सोमपाल को गिरफ्तार किया है, जिनको पूछताछ के लिए छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी न्यू रमेश नगर निवासी संदीप ने तहसील कैंप के प्रकाश नगर निवासी जुगनू के साथ अपनी बेटी की जून 2022 में शादी की थी। शादी के तीन दिन बाद संदीप दामाद जुगनू के घर गया था, जहां पर पैसे और जेवरात रखे देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने घर में लूट करवाने की योजना बनाई। आरोपी संदीप ने यूपी के छपरौली निवासी अपने दोस्त इनाम से मिलकर दामाद जुगनू के घर की सारी जानकारी दी। इनाम ने संदीप को अपने जानकार कपिल, सोमपाल और पंकज से मिलवाया। संदीप और इनाम ने तीनों युवकों को घर की जानकारी देकर लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया। तीनों को बताया था कि दामाद जुगनू और बेटी दिन में जॉब पर चले जाते हैं। घर पर बेटी की सास सुदेश अकेली ही रहती है।
विज्ञापन

दो दिन की रेकी, फिर दिया वारदात को अंजाम
आरोपी कपिल, पंकज और सोमपाल ने वारदात को अंजाम देने से दो दिन पहले पानीपत आकर तहसील कैंप के प्रकाश नगर में घर के आसपास की रेकी की। 25 जुलाई को तीनों आरोपी यूपी से बाइक पर पानीपत आए और मुंह पर कपड़ा लपेट व हेलमेट पहने दिन में करीब 12 बजे तहसील कैंप में जुगनू के घर के अंदर घुसे। जुगनू व उसकी पत्नी जॉब पर गए थे। घर पर उसकी मां सुदेश अकेली ही थी। तीनों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला सुदेश को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर अलमारी से करीब 4 लाख रुपये कैश व सोने के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया था 50 हजार का इनाम घोषित-
तहसील कैंप थाना में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुदेश ने 25 जुलाई को शिकायत देकर बताया कि वह घर पर अकेली थी। बेटा जुगनू व बहू जॉब पर गए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे तीन अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधे घर के अंदर आए।

तीनों ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था। आरोपियों ने उसको कुर्सी पर बांध दिया। साथ ही मुंह में भी कपड़ा ढूस दिया। आरोपियों ने घर के ऊपर वाले कमरे को खंगाल कर अलमारी से 4 लाख कैश और 2 सोने के हार, टोपस, बालिया, 12 अंगूठियां, 6 चेन और चांदी की 3 पायल व चुटकियां लूटी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज वायरल कर आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed