फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father had attempted rape, organization gave light

Panipat News: पिता ने किया था दुष्कर्म का प्रयास, संस्था ने दी रोशनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Father had attempted rape, organization gave light
पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र में पिता के दुष्कर्म का शिकार होने से बची दृष्टि बाधित नाबालिग बेटी का संस्था और सीडब्ल्यूसी ने मिलकर करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में दूसरी आंख का भी ऑपरेशन करा दिया है। अब नाबालिग दूसरी आंख से भी देखने लगी है। बच्ची फिलहाल सृष्टि शेल्टर होम में रह रही है। इसके अलावा सीडब्ल्यूसी ने भी बच्ची के अधिकारों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया की मुख्य सलाहकार सुधा झा ने बताया कि नाबालिग बेटी सृष्टि शेल्टर होम में रह रही है। उनकी संस्था ने एक आंख का ऑपरेशन पहले कराया था, जबकि दूसरी आंख के लिए सात नवंबर की तारीख थी, लेकिन इससे पहले ही बच्ची के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। तीन नवंबर की रात करीब ढाई बजे उसने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी पिता ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर उसके छोटे भाई ने बीच-बचाव कर पिता के चंगुल से बहन को छुड़ाया। रात भर बाहर काटी तो सुबह फिर आरोपी पिता ने दरिंदगी करने की कोशिश की। इसके बाद बच्ची ने उन्हें फोन कर आपबीती बताई। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कराया, जिसके बाद सीडब्ल्यूसी ने संज्ञान लेते हुए बच्ची को शेल्टर होम में भेजा।
विज्ञापन



वर्जन
नाबालिग का करनाल के अस्पताल में दूसरी आंख का भी ऑपरेशन कराया गया है, अब वह दोनों आंखों से देख सकती है। नाबालिग की प्रॉपर्टी और बच्ची के अधिकार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र लिख मार्गदर्शन मांगा गया है। सीडब्ल्यूसी के आदेश पर बच्ची को शेल्टर होम में सभी सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पदमा रानी, चेयरपर्सन, बाल कल्याण समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed