फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father and son returning from shop with goods attacked with knives

Panipat News: दुकान से सामान लेकर लौट रहे पिता-पुत्र पर चाकुओं से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Father and son returning from shop with goods attacked with knives
अस्पताल में उपचाराधीन अभिषेक। संवाद
पानीपत। शहर थाना क्षेत्र के अमर भवन चौक के पास मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र पर तीन-चार हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में चाकू लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उधर, सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अभी तक हमले के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

सेठी चौक कुम्हार मोहल्ला में किराये के मकान में रह रहे जोगिंद्र ने बताया कि वह फैक्टरी में चादर कटिंग का काम करते हैं। रविवार को वह अपने पड़ोसी संदीप की मोटरसाइकिल लेकर किराने की दुकान पर कुछ सामान लेने गए थे। उनके साथ उनका 16 वर्षीय बेटा अभिषेक भी साथ था। जब वह सामान लेकर वापस घर जाने लगे तो तीन-चार युवकों ने रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब जोगिंद्र ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जोगिंद्र के पेट व पीठ में चाकू लगे। वहीं, अभिषेक भी चाकू लगने से घायल हो गए। लोगों की भी एकत्र होने पर हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। उधर, शहर थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

अस्पताल में उपचाराधीन अभिषेक। संवाद

अस्पताल में उपचाराधीन अभिषेक। संवाद

अस्पताल में उपचाराधीन अभिषेक। संवाद

अस्पताल में उपचाराधीन अभिषेक। संवाद

अस्पताल में उपचाराधीन अभिषेक। संवाद

अस्पताल में उपचाराधीन अभिषेक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed