फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father and son arrested in murder case Murder in Paniapt

जमीनी विवाद मामला: चाकू से गोदकर की हत्या, फिर पिता-पुत्र भाग गए उत्तराखंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 06:56 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 06:56 PM IST
सार

पुलिस ने जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों वारदात को अंजाम देकर उत्तराखंड भाग गए थे। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Father and son arrested in murder case Murder in Paniapt
हत्या मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतलौडा थाना क्षेत्र के छिछड़ाना गांव में तीन दिन पहले चाकू से गोदकर युवक की हत्या के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी सुभाष ने बताया कि उसके भाई रामचंद्र ने पंचायत में जमीन देने से इंकार कर दिया था। जिससे गुस्से में आकर वह पंचायत छोड़कर घर आ गए और हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद पूर्व सरपंच और रिश्तेदारों के कहने पर दोबारा पंचायत में पहुंचे और योजना के तहत सुनील की हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों उत्तराखंड भाग गए थे।

विज्ञापन


आठ जून को दर्ज हुआ था मामला

छिछड़ाना गांव के रामचंद्र ने आठ जून को मतलौडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रामचंद्र का कहना था कि उसने अपने सबसे छोटे भाई सुभाष के साथ मिलकर 35 साल पहले सात एकड़ जमीन खरीदी थी। बंटवारे में वह जमीन उसके हिस्से में आ गई थी। जिसके बदले इतनी ही पुश्तैनी जमीन उसने अपने भाई सुभाष को दी थी। अब सुभाष उस जमीन में भी हिस्सा मांग रहा था। इसी बात के लिए रविवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के सुभाष और उसके बेटे जगपाल ने चाकू से उसके बेटे सुनील और अनिल पर हमला कर दिया था। जिसमें सुनील की मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी थी।

विज्ञापन

कोर्ट ने दिया चार दिन का पुलिस रिमांड 

सीआईए-1 प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को सीआईए-1 की टीम ने रिफाइनरी मोड़ से आरोपी सुभाष और जगपाल उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामचंद्र ने जमीन देने से इंकार किया तो वह गुस्से में पंचायत छोड़कर घर आ गए थे। घर पहुंचकर उन्होंने वारदात की साजिश रची। जगपाल ने चाकू छुपा लिया। जब पूर्व सरपंच बुद्दू व उनके जीजा कंवरभान उन्हें बुलाने के लिए गए थे। दोनों योजना के तहत पंचायत में पहुंचे और सुनील व अनिल पर हमला कर दिया था। जिसमें सुनील की मौत हो गई थी। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लेकर आरोपियों से चाकू बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।



ये भी पढ़ें: हरियाणा में पकड़ी गई नशे की बड़ी खेप: 1050 किलोग्राम डोडा पोस्त हुआ बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed