फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1050 kg poppy husk recovered in Fatehabad

हरियाणा में पकड़ी गई नशे की बड़ी खेप: 1050 किलोग्राम डोडा पोस्त हुआ बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tue, 10 Jun 2025 06:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 06:15 PM IST
सार

हरियाणा एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री बरामद की है। यह सामग्री दो कैंटरों और एक पिकअप से बरामद हुई है। दो अलग-अलग मामलों में कुल 1050 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
1050 kg poppy husk recovered in Fatehabad
भारी मात्रा में बरामद हुआ डोडा पोस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद इकाई ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर डोडा पोस्त की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक चली।

विज्ञापन


अंजलि कॉलोनी में छापेमारी

पुलिस ने शहर की अंजलि कॉलोनी में एक प्लॉट में खड़े महाराष्ट्र और राजस्थान नंबर के कैंटरों तथा एक पिकअप वाहन से 960 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। इस मामले में पंजाब के तलवंडी राणा निवासी विरेंद्र को संदिग्ध बताया जा रहा है। विरेंद्र वाहनों की खरीद-फरोख्त का काम करता है और पिछले करीब पांच सालों से अंजलि कॉलोनी में उसका मकान भी है। पुलिस ने कैंटरों से डोडा पोस्त से भरे बैग जब्त कर उनकी तौल की।
विज्ञापन


स्वामी नगर बाइपास पर दूसरी कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई में बाइपास के स्वामी नगर मोड़ के पास हिसार के बुडाखेड़ा निवासी धर्मपाल को 90 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: हरियाणा में दो फर्जी अस्पतालों पर छापामारी: डॉक्टरों की डिग्रियां भी निकली फर्जी, मरीजों का चल रहा था इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed