{"_id":"67008985a46620da2108cec6","slug":"fate-of-36-candidates-will-be-sealed-in-evm-today-panipat-news-c-244-1-pnp1001-125393-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 36 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में आज होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 36 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में आज होगा बंद
विज्ञापन
पानीपत। लोकतंत्र का महापर्व मतदान शनिवार को है। जिले की चारों विधानसभा में 912 पोलिंग स्टेशन पर मतदान होगा। यहां 9,36,251 मतदाता मतदान करेंगे। एक सीटी पर करीब 36 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में लॉक हो जाएगा। इसका फैसला आठ अक्तूबर को आएगा। इनमें 4,97,826 पुरुष और 4,38, 408 महिला मतदाता हैं। इनके अलावा 17 थर्ड जेंडर शामिल हैं। लोगों के जोश और प्रशासन के जागरूक अभियान को देखते हुए इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से कराने को लेकर आवश्यक तैयारी पूरी कर ली हैं।
जिले में शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू किया जाएगा। यह सायं छह बजे तक चलेगा। इसके बाद बूथों पर मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाताओं को मतदान का अधिकार रहेगा। पोलिंग पार्टियों को साथ के साथ मतदान प्रतिशत अपडेट करना होगा। इसके साथ मतदान खत्म होते ही ईवीएम सकुशल स्ट्रांग रूम में जमा करानी होंगी। चारों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम आर्य पीजी कॉलेज व आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में बनाए गए हैं।
बॉक्स
वल्नरेबल और क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन पर रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 165 वल्नरेबल पॉलिंग स्टेशन व 156 क्रिटिकल पालिंग स्टेशन चिह्नित किए गए हैं। वल्नरेबल पोलिंग स्टेशन 75 लोकेशन और क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन 69 लोकेशन में होंगे। 156 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशनों में से पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 37, पानीपत शहरी में 25, इसराना में 35 और समालखा विधानसभा क्षेत्र में 59 हैं। 165 अति क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन चयनित किए हैं। पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र में 37, पानीपत शहरी में 25, इसराना में 38 और समालखा विधानसभा क्षेत्र में 65 हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
मोबाइल पर होगा प्रतिबंध
किसी भी व्यक्ति को मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे या मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल या वायरलेस सेट ले जाने या उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व चुनाव ड्यूटी पर तैनात सेक्टर अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे। इसका उल्लंघन मिलने पर धारा 188 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स
फैक्ट्री और मार्केट रहेंगी बंद
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला की सभी इंडस्ट्री, फैक्ट्री और सभी तरह की मार्केट को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, जीएम डीआईसी और श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त को निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
यहां इतने वोट
विस क्षेत्र पोलिंग स्टेशन पुरुष महिलाएं थर्ड जेंडर कुल
पानीपत ग्रामीण 270 154567 134813 5 289385
पानीपत शहर 211 123795 110217 8 234020
इसराना (आरक्षित) 199 97326 86277 3 183606
समालखा 232 122138 107101 1 229240
कुल 912 497826 438408 17 936251
बॉक्स
वोटर कार्ड न होने पर इन दस्तावेजों से कर सकते हैं मतदान
मतदाता अपना वोटर आईडी कार्ड (एपिक) दिखाकर मतदान कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता के पास वोटर कार्ड नहीं है तो वह 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों का उपयोग कर वोट डाल सकते हैं। इनमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्रीय, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र। बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज और आधार कार्ड शामिल है।
वर्जन :
अपने विवेक से करें मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिलावासियों से मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि शनिवार को मतदान प्रक्रिया प्रात: सात बजे से शुरू हो जाएगी। सभी मतदाता मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लें। इसमें लोभ-लालच, जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदान करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -