फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fastag compulsory on toll plaza of haryana, one lane for cash payment

हरियाणाः आज से अनिवार्य हुआ फास्टैग, अब कैश देकर जाने वालों के लिए होगी सिर्फ एक लेन

Wed, 15 Jan 2020 02:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
fastag compulsory on toll plaza of haryana, one lane for cash payment
Fastag Toll Plaza
अगर आपके पास वाहन है और उस पर फास्टैग नहीं है, तो जल्द ही आपको फास्टैग बनवा लेना चाहिए, वरना आपको एक टोल प्लाजा को पार करने के लिए घंटों तक कैश लेन में खड़ा होना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि पानीपत टोल प्लाजा पर बुधवार से सिर्फ एक लेन ही कैश की रहेगी, बाकी सभी लेन को फास्टैग के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि इनसे अलग सिर्फ एक लेन को आपातकाल के लिए रिजर्व भी रखा गया है। इससे पहले नियमानुसार 25 प्रतिशत लेन को कैश किया गया था, जबकि अन्य 75 प्रतिशत लेन को फास्टैग के लिए रिजर्व रखा गया था।
विज्ञापन


इस दौरान भी फास्टैग समेत कैश लेन में भी वाहनों की लंबी कतारों को देखा जा सकता था, जबकि कैश लेन में एक वाहन को पार करने में करीब आधा घंटा लग जाता था। इसके लिए टोल प्लाजा अधिकारियों ने टोल की इमारत के अंदर से भी एक लेन को बनाया था। बावजूद इसके भी लोगों में जागरूकता नहीं आई ओर वे फास्टैग बनवाने से कतरा रहे हैं। जिसके बाद प्लाजा पर हमेशा भीड़-भाड़ का मंजर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल कार्ड का चल रहा इस्तेमाल
टोल प्लाजा पार करने केे लिए शहरवासियों को कोई छूट नहीं दी गई थी। हालांकि इनके लिए एक कार्ड बनवाया गया था, जिसे रिचार्ज करवाना होता था। ये कार्ड धारक फास्टैग की लेन में न जाकर कैश लेन में अभी तक इस कार्ड का फायदा उठा रहे हैं। इसे लेकर कई बार टोल कर्मियों से वाहन मालिकों की आपाधापी तक हो चुकी है, जिसके बाद टोल प्लाजा से इन्हें निकालने की इजाजत दे दी गई थी।

दोनों तरफ दस-दस लेन में एक कैश लेन
पानीपत से करनाल की तरफ दस लेन हैं, इनमें से एक आपातकालीन वाहनों को निकालने के लिए रिजर्व हैं, जबकि एक लेन कैश के लिए अनिवार्य की गई है। इसी तरफ करनाल से पानीपत सड़क पर भी दस लेन हैं इनमें से भी एक को आपातकालीन वाहनों और एक को कैश लेन के लिए रिजर्व किया गया है। दोनों तरफ फास्टैग की आठ-आठ लेन हो चुकी हैं।


पानीपत टोल प्लाजा मैनेजर कश्मीर सिंह ने बताया कि अभी तक गाइडलाइन के अनुसार 25 प्रतिशत लेन कैश के लिए रिजर्व की गई थी। बुधवार से सिर्फ एक लेन कैश के लिए होगी, बाकी अन्य लेन फास्टैग के लिए बनाई जाएंगी। वहीं, कैश लेन आगे तक भी जारी रहेगी। इसे बंद करने के लिए अभी तक कोई नोटिस या गाइडलाइन जारी नहीं हुई हैं।
- कश्मीर सिंह, टोल प्लाजा मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed