फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   fast, air, fair, 200 accer crop, birn

तेज हवा पर आग का तांडव, 200 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जली

Tue, 11 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 11 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
fast, air, fair, 200 accer crop, birn
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो      
विज्ञापन

पानीपत/सनौली/मतलौडा/इसराना। गेहूं के सीजन में तेज हवा के बीच लगी आग ने जिलेभर में पूरा दिन तांडव मचाया। आग की लपटोें ने जिले में करीब 200 एकड़ गेहूं की फसल और करीब 50 एकड़ फांस राख कर दिए। आग से सबसे ज्यादा नुकसान कुराना गांव में हुआ। यहां पर किसानों की करीब 150 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। यहां की आग सोनीपत के बुसाना और दूसरे गांवों के खेतों तक पहुंच गई। हालांकि, कानूनगो ने कुराना गांव में आग लगने से करीब 130 एकड़ गेहूं की फसल जलने की बात कही है। आग लगने का कारण कंबाइन से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। जिले के सनौली, बापौली, नौल्था, दीवाना और राक्सेड़ा गांव में भी गेहूं की फसल में आग लगी। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए पूरे दिन एक स्थान से दूसरे स्थान तक दौड़ते रहे। कई जगह तो सूचना के बाद भी दमकल नहीं पहुंच सकीं। वहां पर किसानों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया।
कुराना गांव में सोमवार दोपहर बाद एक किसान के खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसान आग को जितना काबू में करने की कोशिश करते रहे, आग उतनी ही बेकाबू होती चली गई। दमकल विभाग की एक गाड़ी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भीषण भी कि कर्मचारी उसको बुझाने के स्थान पर खुद को बचाने में जुट गए। कुछ ही देर में आग खेतों में आगे बढ़ती गई और सोनीपत जिले के गांव बुसानों के खेतों तक पहुंच गई। किसानों ने ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर आग पर को रोकने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आग शाम को हवा का बहाव कुछ कम होने के बाद ही काबू आ सकी। किसान सुरेश जागलान, कृष्ण, बलवान वऔर महेंद्र ने बताया कि एक किसान के खेत में चल रहे कंबाइन से निकली चिंगारी ने गेेहूं के खेतों में आग लगा दी। कुराना और बुसाना समेत तीन गांवों की करीब 150 एकड़ गेहूं की फसल और करीब 40 एकड़ फाने जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


सनौली क्षेत्र में हा-हाकार
सनौली क्षेत्र के खेतों में लगी आग से करीब 22 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। आग लगने की सूचना पर किसानों में हा-हाकार मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण आग बुझाने के लिए खेतों की तरफ दौड़े। कई ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और अन्य उपकरणों से जल रही फसल के चारों तरफ जुताई करनी शुरू कर दी। सनौली में किसान गुरविंद्र की दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई। इसी तरह पसीना रोड पर भी 20 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। इसमें पसीना कला के किसान अनिल की साढ़े तीन एकड़,  झट्टीपुर के किसान रवींद्र की सात एकड़, नागल खेडी के आनंद की पांच एकड़, बिहौली के हरनानरायण की दो एकड़, बिहोली के ही भरत सिंह की तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवाना गांच निवासी रवींद्र की एक एकड़, धनिया और सुखबीर के साढ़े तीन-तीन एकड़ गन्ने की फसल भी जलकर राख हुई। नौल्था गांव में भी एक किसान की कई एकड़ गेहूं की फसल जल गई। गेहूं की फसलों में आग लगने की सूचना हुडा के सेक्टर 25, लालबत्ती और समालखा की फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर मौके पर पहुंची और दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुट गए। लेकिन, तब तक लाखों रुपये की गेहूं की फसल जल गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी फसलें जलने से हुए नुकसान की भरपाई सरकार करे।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी का प्रबंध करने की मांग      
सनौली और बापौली ब्लॉक में फायर ब्रिगेड की गाड़ी की उचित व्यवस्था न होने के चलते किसानों और ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण बताते हैं कि पिछले साल भी कई किसानों के खेतों में आग लग गई थी। उस दौरान भी उनके यहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी का उचित प्रबंध नहीं था। इसकी मांग प्रशासन से भी की गई थी। किसान रोशन लाल, बनवारी, राजेंद्र कुमार, सुरेश पाल, कृष्ण लाल, इकराम और सुनील पाल ने बताया कि उनके यहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी का प्रबंध प्रशासन को करना चाहिए। इससे किसानों की फसल में लगने वाली आग पर जल्द काबू पाया जा सकेगा। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पानीपत या समालखा से बुलानी पड़ती है। जब तक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचती है, तब तक गेहूं में लगी आग विकराल रूप धारण कर चुकी होती है।      
कुराना के इन किसानों की जली गेहूं की फसल      
नाम    एकड़      
किसना    2      
बलवान    2      
महिपाल    1      
राजेश    6      
वेदप्रकाश    7      
कवरभान    3      
कृष्ण    6      
रणबीर    6      
बीरा    6      
जिलेराम    2      
हरीराम    2      
बलबीर    6      
दीप सिंह    5      
बलवान    6      
कृष्ण    3      
कृष्ण    4      
कैरी    5      
रतन    4      
सुमेर    3      
महेंद्र    18      
सात एकड़ में लगी आग     
समालखा। गांव राक्सेड़ा में आग लगने से गेहूं की सात एकड़ में खड़ी फसल जल गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सोमवार दोपहर को राक्सेड़ा में किसान गुलशन गांधी के खेत में आग लगने से करीब साढ़े चार एकड़ और हवा सिंह की ढाई एकड़ गेहूं की फसल जल गई। गेहूं की फसल में आग लगते ही किसानों और ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सभी आग को बुझाने में जुट गए है। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।      


आग लगने की सूचनाएं जैसे ही हमें मिलीं, वैसे ही दमकल कर्मी आग को बुझाने के लिए पहुंचते रहे। कई स्थानों पर पहले से ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को खड़ा करके रखा गया है।
हरि सिंह सैनी, जिला अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed