{"_id":"6918e4c4f166842c710b49f7","slug":"farmers-will-get-solar-pumps-at-75-percent-subsidy-panipat-news-c-244-1-pnp1001-147173-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा सोलर पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा सोलर पंप
Sun, 16 Nov 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
पानीयत। किसानों को सोलर पंपों पर 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी कृषि क्षेत्र में ऊर्जा का बोझ कम करने के उद्देश्य से किया जाएगा। सरकार पीएम कुसुम योजना (कंपोनेंट-बी) के तहत किसानों को देगा। इसके लिए सरलहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर पांच से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि यह योजना ग्रामीण कृषि कार्यों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत सोलर ऊर्जा आधारित पंप किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा प्रदान करेंगे और उन्हें नियमित बिजली बिलों के बोझ से भी मुक्ति मिलेगी। किसान बहुत कम लागत में सोलर पंप प्राप्त कर सकेंगे। इसमें 75 प्रतिशत की सब्सिडी का प्रावधान किया है। इसमें बिजली पर निर्भरता समाप्त होगी। सोलर पंप सूरज की रोशनी से चलते हैं, जिससे बिजली कटौती की समस्या खत्म होती है। डीजल खर्च में बचत होगी। डीजल पंपों पर होने वाला अतिरिक्त खर्च पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। सहायक कृषि अभियंता डॉ. सुधीर ने बताया कि यह योजना पहले आओ पहले पाओ पर आधारित है।