{"_id":"69d8181db86860d03f0b2046","slug":"farmers-will-block-the-highway-tomorrow-commission-agents-will-stop-weighing-for-three-hours-panipat-news-c-244-1-pnp1007-155240-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किसान कल करेंगे हाईवे बंद, आढ़ती तीन घंटे बंद रखेंगे तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किसान कल करेंगे हाईवे बंद, आढ़ती तीन घंटे बंद रखेंगे तौल
विज्ञापन
किसान भवन में बैठक के बाद फैसले की जानकारी देते किसान। संवाद
- फोटो : akhnoor news
पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा ने रबी सीजन में खरीद के नियमों के विरोध में 11 अप्रैल को प्रदेश में नेशनल हाईवे बंद करने की चेतावनी दी है। प्रदेश के हर जिले में एक नेशनल हाईवे बंद किया जाएगा। इसके साथ आढ़तियों का भी समर्थन मांगा है। मोर्चा की मांग पर पानीपत की आढ़ती एसोसिएशन ने 11 अप्रैल को सुबह 11 से दो बजे तक तीन घंटे तौल बंद करने का फैसला लिया है।
किसानों ने शहर के दुकानदारों और व्यापारियों से भी समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि किसान की फसल बिकने के बाद ही व्यापार में तेजी आएगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसके लिए वीरवार को किसान भवन में बैठक की। संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक जयकरण कादियान ने इसका संचालन किया। जिला आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर मलिक विशेष रूप से बैठक में शामिल हुए। जयकरण कादियान ने कहा कि सरकार ने किसानों पर मनमर्जी के नियम लागू कर दिए हैं। धान में घोटाला अधिकारियों ने किया और नियम किसानों पर लागू कर दिए गए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 अप्रैल तक नियमों को वापस नहीं लिया तो संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेशभर में 11 अप्रैल को नेशनल हाईवे को बंद कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। प्रत्येक जिले में एक नेशनल हाईवे बंद रखा जाएगा। पानीपत में पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर डाहर गांव स्थित टोल पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान एंबुलेंस और दूसरे आपातकाल वाहनों को जाने दिया जाएगा। बाकी वाहनों को नहीं निकलने दिया जाएगा। भाकियू के युवा जिला प्रधान बिटू मलिक ने कहा कि किसानों की मांगों को नहीं माना तो वे गांवों में जागरूकता अभियान चलाएंगे। किसानों को छह महीने शहर के किसी बाजार में खरीदारी न करने के लिए मनाया जाएगा। किसान बाजार में नहीं आएंगे तो व्यापार चला पाना मुश्किल हो जाएगा। इस वक्त व्यापारियों को भी किसानों के समर्थन में आगे आना चाहिए। भाकियू के उप प्रधान अनिल कादियान ने कहा कि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट, बायोमीट्रिक और किसी की तीन लोगों से गवाही कराना गलत है। सरकार अधिकारियों को बचाने के लिए किसानों पर नियम थोप रही है।