फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers will be removed from Panipat toll till December 14

14 दिसंबर तक पानीपत टोल से हट जाएंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be removed from Panipat toll till December 14
पानीपत। सभी मांगों को मंजूर किए जाने के बाद सिंघु बॉर्डर से पंजाब एवं हरियाणा के किसानों की वापसी जारी है। रविवार को पानीपत के टोल प्लाजा से किसानों की वापसी और तंबू हटाने को लेकर बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया कि सोमवार को शाम से तंबू हटाने का काम कर देंगे। 14 दिसंबर तक वह पानीपत टोल को पूरी तरह से खाली कर देंगे।
विज्ञापन

पानीपत टोल पर दो अलग अलग तंबू लगाए गए थे। एक तंबू में किसानों का भंडार गृह था, जहां रोज सैकड़ों किसानों के लिए तीनों समय का खाना भी बनता था। वहीं दूसरे तंबू को बैठक के लिए बनाया गया था। किसानों का कहना है कि दोनों तंबू को हटाने में कम से कम भी दो दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

पानीपत टोल प्लाजा से तंबू हटाने से पहले सोमवार की दोपहर किसानों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें जिले के किसानों को सम्मानित किया जाएगा। पूरे आंदोलन में दिन रात डटे रहने वाले किसानों की लिस्ट रविवार की बैठक में बनाई गई। किसानों के साथ ही मजदूर संगठन समेत अन्य संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने किसान आंदोलन को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन खत्म होने के बाद किसान धीरे धीरे अपने घर वापस जाने लगे हैं। जिसके बाद अभी भी पानीपत और डाहर टोल प्लाजा को शुरू करने का कोई निर्देश नहीं आया है। पानीपत के टोल मैनेजर योगेश शुक्ला ने बताया कि आदेश के बाद टोल जल्द ही शुरू हो जाएंगे। वहीं अभी यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकार सभी किसानों के घर वापस जाने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद टोल शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed