फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers told the minister about their problems, their thumb impressions were not being taken.

Panipat News: मंत्री के सामने किसानों ने बताई समस्या, नहीं हा रहे अंगूठे के निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers told the minister about their problems, their thumb impressions were not being taken.
मतलौडा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंगलवार को मतलौडा अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। किसानों ने कहा कि बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठे के निशान नहीं आते। इस कारण उनका सत्यापन नहीं हो रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर मंत्री ने कहा कि तहसीलदार मौके पर सत्यापन करेगा और मार्केट कमेटी के कर्मचारी उसे पोर्टल पर चढ़ा देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे थे। उन्होंने गेहूं उठान के 48 घंटे के अंदर गेहूं की पेमेंट करने के आदेश एजेंसियों को दिए। मतलौडा सरपंच जैसमेर सिंह व राजेश कुमार ने कहा कि पंचायती जमीनों की पोर्टल पर एंट्री नहीं हो पाती, ऐसे में किसानों के सामने पंचायती जमीनों में उगी हुई फसलें बेचने में बड़ी परेशानी होती है। इस पर उन्होंने उपायुक्त से फोन पर बात की। उपायुक्त ने एसडीएम को मंडी में रहकर गेहूं की खरीद सुचारू रूप से चलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed