Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers to have a subdued Diwali as they have not received payment for their paddy.

Panipat News: धान का भुगतान नहीं मिला, किसानों की फीकी मनेगी दिवाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers to have a subdued Diwali as they have not received payment for their paddy.
-किसानों का करीब 3.28 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान बकाया
विज्ञापन

-मंडी में 1121 धान की किस्म की आवक हुई तेज
-त्योहारी सीजन में किसान बैंकों और आढ़तियों के चक्कर काटने को मजबूर किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दिवाली सिर पर है। किसानों को धान बेचने के बाद भी भुगतान नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी धान का उठान नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में किसानों का 3.28 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। किसान मजबूरीवश बैंक या आढ़ती के चक्कर काटने को मजबूर हैं। एजेंसियों के ढुलमुल रवैये के चलते अभी पूरे धान का उठान हो पाना मुश्किल है। ऐसे में किसानों की दिवाली इस बार फीकी मनेगी। प्रशासन का एजेंसियों को भुगतान करने के आदेश का रटा-रटाया जवाब है। अधिकारियों ने सीजन की शुरुआत में मंडी का दौरा भी किया। इसके बाद सब ठंडा पड़ गया।

जिले की आठ में से छह मंडियों में धान की आवक हो रही है। पीआर धान लगभग आ चुका है। अब 1121 धान की किस्म की आवक में तेजी से आ रही है। मंडियों में धान के अंबार लगे हुए हैं। मंडियों में इस सीजन अब तक 2,13,162.5 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें अकेले 1121 बासमती धान की किस्म की आवक 25,509 मीट्रिक टन है। इसमें से 20,162 मीट्रिक टन की खरीद की है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सरकारी एजेंसी हैफेड और हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा 24.15 करोड़ रुपये की धान की खरीद की है। इसमें से अब तक 20.86 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पीआर धान का सीजन खत्म होने के 15 दिन बाद भी 3.28 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार पर खाली हाथ लौटने को मजबूर किसान

इसराना मंडी के किसान राममेहर सिंह ने बताया कि उन्होंने पीआर धान 15 दिन पहले मंडी में बेची थी। उनके धान का उठान नहीं हो पाया है। ऐसे में उनको फसल का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। बच्चों के नए कपड़े और दिवाली की अन्य जरूरी तैयारियां पैसों के अभाव में धरी की धरी रह गई हैं। समालखा मंडी में आए किसान कर्म सिंह ने कहा कि सरकार और प्रशासन भले ही दावों में पोर्टल व ऑनलाइन भुगतान को पारदर्शी बता रहे है, लेकिन हकीकत दावों से परे है। किसान त्योहारी सीजन में आढ़तियों और बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर है। उनको भुगतान के नाम पर केवल तारीख मिल रही हैं। पानीपत आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर मलिक ने बताया कि मंडी में पीआर धान का उठान नहीं हो पा रहा है। एजेंसी इसके लिए गंभीर नहीं हैं। इसकी दूसरी तरफ किसान परेशान हैं। किसान फसल बेचने के बाद भी परेशानी से जूझ रहा है। सरकार और प्रशासन इस दिशा में कुछ भी काम नहीं कर रहे हैं। दिवाली जैसे पर्व पर किसानों के खाते खाली रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को तुरंत प्रभाव से बकाया भुगतान जारी करना चाहिए।


धान की सुचारु खरीद, उठान और समयबद्ध भुगतान के लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। मंडियों में भुगतान के लिए संबंधित बैंकों और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन उठान कराकर किसानों के खातों में शेष राशि जारी कराएंगे।

डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed