फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers sitting with paddy in the market are waiting for purchase

मंडी में धान लेकर बैठे किसान कर रहे खरीद का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting with paddy in the market are waiting for purchase
शनिवार को किसान धान की फसल अनाज मंडी में लेकर पहुंच गए। खरीद टलने से धान की ढेरी के पास बैठे किसान खरीद का इंतजार कर रहे। इसराना की नई अनाज मंडी में धान की ढेरी डाल इसराना के किसान बलबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी फसल निकाल कर 28 सितंबर को मंडी में फसल लेकर पहुंच गए थे। उम्मीद थी कि एक अक्तूबर को शुरू होने वाली खरीद में उसकी धान की फसल बिक जाएगी।
विज्ञापन

सरकार द्वारा खरीद कार्य टालने से वह अनाज मंडी में अपनी धान की फसल के पास रखवाली करने पर मजबूर हैं। करीब 120 क्विंटल धान लेकर पहुंचा है। कैत गांव के किसान दिलबाग भी करीब 30 क्विंटल धान की फसल के साथ अनाज मंडी में बैठ खरीद का इंतजार कर रहे हैं। किसान नरेश जागलान, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र जागलान, बलजीत, जयसिंह व प्रवीण ने खरीद कार्य बंद होने पर रोष जताते हुए सरकार से खरीद कार्य शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed