{"_id":"6396e04a1769617c6f32caf6","slug":"farmers-protested-at-dahar-sugar-mill-for-increase-in-sugarcane-payment-in-panipat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गन्ने के रेट बढ़वाने को लेकर शुगर मिल में प्रदर्शन, चढ़ूनी गुट के किसानों ने सरकार को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गन्ने के रेट बढ़वाने को लेकर शुगर मिल में प्रदर्शन, चढ़ूनी गुट के किसानों ने सरकार को दी चेतावनी
Mon, 12 Dec 2022 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 12 Dec 2022 02:02 PM IST
सार
किसानों का कहना है कि हरियाणा में गन्ने की अच्छी पैदावार होने के कारण सरकार फसल का दाम नहीं बढ़ा रही है। पानीपत जिला प्रधान सोनू मालपुरिया ने बताया कि पिछली बार धान के दाम भी नहीं बढ़ाए थे, जिसके बाद भी प्रदेश के किसानों ने अपनी फसल बेच दी थी।
विज्ञापन
पानीपत में किसानों का प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गन्ने की पेमेंट बढ़वाने को लेकर पानीपत के किसानों ने डाहर शुगर मिल में धरना प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे प्रदेश भर के किसान अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए पानीपत पहुंचने लगे थे। गन्ने के रेट पंजाब व अन्य राज्य में बढ़ने के बाद हरियाणा के किसानों की मांग है कि प्रदेश में भी गन्ने के रेट बढ़ाए जाएं।
किसानों का कहना है कि हरियाणा में गन्ने की अच्छी पैदावार होने के कारण सरकार फसल का दाम नहीं बढ़ा रही है। पानीपत जिला प्रधान सोनू मालपुरिया ने बताया कि पिछली बार धान के दाम भी नहीं बढ़ाए थे, जिसके बाद भी प्रदेश के किसानों ने अपनी फसल बेच दी थी। वहीं चढ़ूनी गुट के सुधीर जाखड़ ने बताया कि इस बार गन्ने की फसल के दाम नहीं बढ़े तो वह सड़कों पर आकर भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। सरकार हर साल प्रदेश के किसानों की मांग पूरी नहीं करती है।

सोनीपत शुगर मिल पर भी किसानों का धरना
गन्ने के भाव को बढ़वाने के लिए सोमवार को किसान सोनीपत में भी शुगर मिल के बाहर धरने पर बैठे। किसानों ने सोनीपत शुगर मिल एमडी अनुपमा मलिक को गन्ने के भाव बढ़वाने के लिए ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकार को चेताया कि अगर गन्ने के भाव 360 रुपये क्विंटल से 450 रुपये क्विंटल नहीं किए गए तो वे आंदोलन करेंगे। इसके बाद किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना खत्म कर दिया।