फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers of Punjab sitting on the tracks, 24 trains ran late

Panipat News: ट्रैक पर बैठे पंजाब के किसान, देरी से चलीं 24 ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Punjab sitting on the tracks, 24 trains ran late
पानीपत। अंबाला के नजदीक पंजाब के किसानों के ट्रैक पर बैठने के कारण मुख्य रेल मार्ग की करीब 24 ट्रेनें बाधित रही। वहीं अमृतसर से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन करीब 3:45 घंटे देरी से चली। इसके अलावा अन्य ट्रेनें पांच से 15 मिनट तक देरी से चली। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किसानों ने रविवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक ट्रैक बंद करने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने पूर्व घोषित समय व स्थान पर ट्रैक बंद कर दिया। इससे दिल्ली-अंबाला ट्रैक की ट्रेन देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी देर तक रेलवे स्टेशन पर खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा। रणबीर और कुसुम ने बताया कि उनको अंबाला जाना है। उनको फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस से जाना था। यह ट्रेन करीब 37 मिनट देरी से बताई जा रही है।
विज्ञापन


अप ट्रैक : सचखंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 26 मिनट देरी से पानीपत पहुंची। इसका पानीपत पहुंचने का समय दोपहर बाद 2:22 बजे का है और यह ट्रेन 2:48 बजे पानीपत पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर बाद 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पर करीब 37 मिनट देरी से 3:08 बजे पहुंची। इस ट्रेन को घरौंडा रेलवे स्टेशन पर करीब नौ मिनट खड़ा किया गया। इसका कुरुक्षेत्र पहुंचने का समय दोपहर बाद 3:33 बजे का है, जबकि यह ट्रेन शाम को 4:31 बजे पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर बाद तीन बजे का समय है। यह ट्रेन 17 मिनट देरी से करीब 3:17 बजे पानीपत पहुंची। दौलतपुर चौक जन शताब्दी ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पर करीब सात मिनट देरी से 3:58 बजे पहुंची। यह ट्रेन यहां से सायं 4:23 बजे अंबाला के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन ट्रैक :
डाउन में मालवा एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सायं 6:24 बजे का है। यह ट्रेन 7:12 बजे पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस का समय 7:01 बजे का है। यह ट्रेन 7:12 बजे पानीपत पहुंची। एकता एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 6:25 बजे से 25 मिनट देरी से पानीपत पहुंची। नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 8:22 बजे से करीब आठ मिनट देरी से पानीपत पहुंची। शान-ए-पंजाब 3:45 घंटे देरी से पहुंची। इसका अमृतसर से चलकर पानीपत पहुंचने का समय सायं 8:44 बजे का है। यह ट्रेन देर रात करीब 11:15 बजे पहुंची। इस दौरान अमृतसर व पंजाब की तरफ से आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वर्जन :

पानीपत में ट्रैक प्रभावित नहीं हुआ है। अंबाला के नजदीक ट्रैक बाधित होने के चलते कुछ ट्रेन देरी से पहुंची हैं। बाकी रेल यातायात सामान्य रहा है।
धीरज कपूर, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed