फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers of 60 villages will hold a mahapanchayat to demand ownership of the land: Ratan Singh

60 गांवों के किसान जमीन को मलकियत करने की मांग के लिए करेंगे महापंचायत : रतन सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers of 60 villages will hold a mahapanchayat to demand ownership of the land: Ratan Singh
सनौली। यमुना नदी से सटे सनौली, बापौली, समालखा हलके के 60 के लगभग गांवों के किसान अपनी मांग पूरी करवाने के लिए जल्द ही महापंचायत करेंगे। किसान यमुना खादर की शामलात जमीन को मलकियत करने की मांग के लिए महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत के लिए यमुना सुधार समिति प्रदेशाध्यक्ष रतन सिंह रावल एडवोकेट ने सनौली खुर्द सहित दर्जनों गांवों में दौरा कर किसानों को इस महापंचायत में आने का न्यौता दिया। हल्के के किसानों, मजदूरों, पंचायत में सभी गांवों के सरपंचों, पूर्व सरपंचों, नंबरदारों, चौकीदारों व मौजिज लोगो को यमुना खादर की शामलात जमीनों को लेकर मलकियत कराने की सरकार से पुरजोर मांग को लेकर शामिल होने का आह्वान किया है। रतन रावल ने बताया कि यमुना से सटे अनेक गांवों के हजारों एकड़ जमीन शामलात देह की होने पर उन्हें बाढ़ से बर्बाद फसलों के मुआवजा सहित जमीन पर ऋण आदि कोई सुविधाएं नही मिलने से किसान परेशान है। जबकि वर्षों से इस जमीन पर उनके पूर्वज खेती करते आ रहे है। उनकी इस शामलात जमीनों को मलकियत करने की सरकार से मांग के लिए एक विशाल महापंचायत की जाएगी। सीएम, स्पीकर से मिलकर समस्या बताएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed