फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers from UP staged a protest at the Sanauli-Yamuna border, preventing them from entering Haryana.

Panipat News: सनौली-यमुना बॉर्डर पर यूपी के किसानों का धान हरियाणा में आने से रोका, किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 27 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers from UP staged a protest at the Sanauli-Yamuna border, preventing them from entering Haryana.
तामसाबाद टोल से धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को वापस भेजते पुलिसकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। सनौली-यमुना बार्डर पर यूपी के किसान धान बेचने के लिए हरियाणा की मंडियों में पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए किसानों को यूपी में वापस भेज दिया है। इसके विरोध में यमुना पार पुल के पास किसानों ने रोष जताया हैं। उन्होंने समस्या का समाधान कराने की मांग की। वहीं, बॉर्डर पर जाम के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हरियाणा में बड़ी मात्रा में यूपी के जिलों से धान की आवक हो रही है। जिसका काफी समय से विरोध किया जा रहा है। जिस कारण प्रशासन ने यूपी से धान की आवक को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। रविवार को हरियाणा की मंडियों में धान बेचने के लिए यूपी के किसान बॉर्डर की ओर पहुंचने शुरू हो गए थे। इसको देखते हुए सनौली थाना हरियाणा पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया और यूपी के किसानों को बॉर्डर और तामसाबाद टोल पर ही रोक दिया। जिस भी वाहन में धान पाया गया। पुलिस द्वारा उसको वापस यूपी की ओर भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह ही सनौली थाना प्रभारी वेदपाल टीम सहित हरियाणा बार्डर व तामसाबाद टोल पर पुलिस ने नाके लगाकर वाहनोंं की जांच में जुट गए थे। धान लेकर हरियाणा में आ रहे किसानोंं को वापस भेज दिया गया है। इसको लेकर किसानों ने बॉर्डर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस द्वारा उन्हें शांत कर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना पुल पर लगा जाम
यूपी से आ रहे धान के वाहनों को रोकने पर यूपी के किसानों ने यमुना नदी पुल पर प्रदर्शन किया। जिस कारण पुल पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसानों को बमुश्किल समझाकर शांत कराया। इसके बाद किसान लौट गए। जिसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed