{"_id":"68967647d0e6017ad60b53d4","slug":"farmers-demonstrated-outside-the-district-secretariat-in-support-of-their-demands-panipat-news-c-244-1-pnp1006-141691-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किसानों ने मांगों के समर्थन में जिला सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किसानों ने मांगों के समर्थन में जिला सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन
Sat, 09 Aug 2025 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:42 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर फ्लाईओवर के नीचे अपनी मांगोंं को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान। संवाद
पानीपत। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को किसानों ने मांगों के समर्थन में जिला सचिवालय के सामने जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
भाकियू किसान भवन के जिला प्रधान सूरजभान रावल ने कहा कि सरकार किसानों पर नए-नए कानून थोप रही है। सरकार की ओर से खाद के लिए भी अब पोर्टल की कंडीशन लागू की जा रही है। जबकि इस बार धान के सीजन में किसानों को पहले डीएपी खाद व अब यूरिया के लिए लाइनों में लगना पड़ रहा है और समय पर खाद उपलब्ध भी नहीं हो पा रहा है।
भाकियू सर छोटू राम के प्रदेश महासचिव हरेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि खाद लेने के लिए सरकार की ओर से जो पोर्टल शुरू किया जा रहा है। उसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और किसानों को रबी व खरीफ की फसलों के दौरान समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए। धान की खरीद इस बार 15 सितंबर से शुरू की जाए। उन्होंने फिजी वायरस से हुए धान के नुकसान का किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर भाकियू छोटू राम के प्रदेश प्रवक्ता अजमेर कुहाड, जिला प्रधान प्रदीप जागलान, जगबीर बबैल व दयानंद राठी गांजबड़ मौजूद रहे।