{"_id":"688d3991d225fc4cd703673b","slug":"farmers-create-ruckus-for-urea-panipat-news-c-244-1-pnp1006-141283-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यूरिया के लिए किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यूरिया के लिए किसानों का हंगामा
Sat, 02 Aug 2025 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 02 Aug 2025 03:33 AM IST
विज्ञापन
समालखा। डिकाडला गांव की सहकारी समिति की दुकान पर यूरिया खाद लेने आए कई गांव के किसानों के हंगामे के चलते कर्मचारी दुकान को ताला लगाकर गायब हो गए और किसान बाहर खड़े समिति कर्मचारियों का इंतजार करते रहे। जब काफी देर तक कर्मचारी वापस नहीं आए तो किसान निराश होकर बिना खाद के ही लौट गए। हथवाला रोड पर स्थित डिकाडला गांव की बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड के अंतर्गत डिकाडला गांव के अलावा जौरासी खालसा, जौरासी सर्फ ख़ास, गढ़ी केवल, आट्टा, पावटी व राक्सेड़ा गांव शामिल है। सहकारी समिति पर शुक्रवार को सुबह दस बजे से यूरिया खाद का वितरण किया जाना था। जिस कारण विभिन्न गांव से यूरिया खाद लेने सैकडों किसानों समिति की दुकान पर पहुंच गए। जिससे किसानों की लंबी लाइनें लग गई। काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों को जब खाद नहीं मिला तो कुछ किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यहां तक कि किसानों व कर्मचारियों के बीच काफी बहस हुईं। किसानों ने सहकारी समिति के बाहर किसानों ने कर्मचारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
समिति के कर्मचारियों द्वारा बाहर से आए किसानों को यूरिया खाद वितरित किया गया जबकि गांव के 200-250 किसानों में से मात्र छह-सात किसानों को यूरिया खाद दिया गया। जबकि यूरिया खाद के 800 कट्टों में से करीब 300 कट्टे शेष बचे हुए है। डिकाडला गांव के किसान बलबीर व भोलू, राक्सेडा के पवन, जौरासी के सतीश ने बताया कि सहकारी दुकान के बाहर खड़े किसान कर्मचारियों का इंतजार करते रहे लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद निराश होकर किसान वापिस लौटना पडा।
सहकारी समिति प्रबंधक रमेशचंद ने बताया कि शुक्रवार को वह विभाग के काम से बाहर गए हुए थे। कर्मचारियों ने उन्हें सूचना दी थी कि कुछ किसान हंगामा व गाली गलौज कर रहे हैं। जिसको लेकर उन्होंने कर्मचारियों को समिति को बंद करके शनिवार को उनकी मौजूदगी में खाद वितरित करने को कहा था। संवाद