फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers and shopkeepers got angry due to non-availability of electricity

बिजली न मिलने पर किसानों-दुकानदारों का गुस्सा फूटा 19-36-14

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers and shopkeepers got angry due to non-availability of electricity
इसराना। सब डिवीजन इसराना पावर हाउस पर सोमवार को किसानों और दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों को धान की रोपाई के वक्त और दुकानों को बाजारों में लगाकर बिजली के कटों का सामाना करना पड़ रहा है। रोज-रोज की दिक्कत से परेशान छह गांवों के किसान और इसराना बाजार के दुकानदारों ने रोष जाया। नारेबाजी करते हुए जेई का घेराव कर लिया और बाद में एसडीओ से मुलाकात की। एसडीओ ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव पूठर के किसान सुभाष, धर्मपाल, सुंदरा, राजन, आनंद, वीर सिंह, जगबीर, राजू, जगबीर और धर्मबीर ने बताया कि खेतों में मात्र दो घंटे बिजली मिलती है, उसमें कट लगते हैं। गांव में खेतों के लिए बिजली का शेड्यूल सुबह साढ़े 11 से शाम साढ़े सात बजे तक का है, लेकिन खेतों को बिजली मात्र डेढ़ से दो घंटे ही मिल रही है। उसमें भी बार-बार कट लगते है। बिजली नहीं मिलने से उनकी धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। शिकायत करने पर भी समाधान नहीं किया जा रहा। दस दिन से चल रहे बिजली संकट से परेशान किसानों में पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले गांव कारद, जौंधन कलां, जौंधन खुर्द, परढाना और बुआना लाखु के किसान रहे।
विज्ञापन

उधर, इसराना बाजार के दुकानदारों ने भी बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इसराना बाजार में शेड्यूल के मुताबिक पूरी बिजली न मिलने पर पावर हाउस पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। दुकानदार सुखपाल कुंडू, प्रदीप जागलान, गगन, मनजीत, रविंद्र, दलशेर, रामचंद्र, दीपक, सतपाल, राजरूप, सुमित और नीरज ने बताया कि बिजली गुल रहने से उनका कारोबारी प्रभावित हो रहा है। समाधान नहीं मिल रहा। एसडीओ रामेंद्र मलिक ने कहा कि इसराना में जगमग योजना पर काम चल रहा है। काम के दौरान कई लाइनों पर विजली प्रभावित हो रहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस माह के अंत तक काम पूरा हो जाएगा और समस्या खत्म हो जाएगी। खेतों की बिजली के फाल्ट प्राथमिकता से ठीक करने के निर्देश दिए हैं। जल्द खेतों को पूरी बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed