{"_id":"6530441d6b791d910e08cc1b","slug":"farmer-union-and-commission-agents-demonstrated-in-the-market-panipat-news-c-244-1-pnp1001-7898-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किसान यूनियन और आढ़तियों ने मंडी में किया प्रदर्शन, खरीद न होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किसान यूनियन और आढ़तियों ने मंडी में किया प्रदर्शन, खरीद न होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
पानीपत। अनाज मंडियों में धान की खरीद सुचारु नहीं हो पाई है। ऐसे में किसानों व आढ़तियों के साथ किसान यूनियन भी उग्र हो गई हैं। किसान यूनियन ने आढ़तियों और किसानों के साथ बुधवार को पानीपत अनाज मंडी में प्रदर्शन किया और सरकार की अनदेखी पर रोष प्रकट किया। इधर उपायुक्त ने अधिकारियों को धान खरीद के निर्देश दिए हैं। जिले की मंडियों में 129907 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें से 125063 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। मिलर्स और डीलरों ने 104725 मीट्रिक टन धान खरीद किया है।
एक्सपोर्टरों की हड़ताल के चलते मंडियों में बुधवार को धान की खरीद नहीं हो पाई। किसानों ने मंडी में धान लाना बंद कर दिए हैं। आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर मलिक ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते एक्सपोर्टर धान के सीजन में खरीद से पीछे हट गए हैं। ऐसे में मंडियों में खरीद नहीं हो पा रही है। किसान मंडी में ढेरी के पास रात बिताने को मजबूर हैं। भाकियू नेता अभिमन्यू कुहाड़ ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते सीजन में किसानों व आढ़तियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। किसान छह महीने में मंडी में आता है। उनको हर बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।
किसान का एक-एक दाना खरीदना जरूरी
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया बुधवार को एजेंसियों को धान खरीदने के आदेश दिए। उन्होंने मार्किट कमेटी व धान की खरीद करने वाली एजेंसियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसी भी प्रकार की ढेरी नजर नहीं आनी चाहिए। किसान मंडी में धान को लेकर आता है तो इसकी तत्काल खरीद की जाए। वे अब तक मंडियों को दो बार निरीक्षण कर चुके हैं। किसान का एक-एक दाना समय पर खरीदना जरूरी है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।