फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmer irrigating crop dies due to cobra bite

पानीपत: फसल में पानी दे रहे किसान की कोबरा सांप के डंसने से मौत, किसानों ने सांप को भी मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer irrigating crop dies due to cobra bite
पानीपत। बबैल गांव में शनिवार रात फसल में पानी दे रहे किसान को कोबरा सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने सांप को भी ढूंढकर मार डाला।
विज्ञापन

बबैल निवासी पालेराम ने बताया कि उनका चचेरा भाई कुलदीप (39) पुत्र समीरचंद रात करीब आठ बजे फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी बीच उसे सर्प ने डस लिया। किसान ने शोर मचाया तो पास के खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। कुलदीप के पैर पर सांप के डसने का निशान था। उन्होंने टॉर्च से खेत में देखा तो कोबरा सांप मिला। उसे ग्रामीणों ने डंडों से मार दिया। वहीं कुलदीप के पैर पर कपड़ा बांधकर सांप के काटने वाले हिस्से पर ब्लेड से कट मार दिया, ताकि सांप का जहर निकल सके और शरीर के बाकी हिस्से में जहर न फैले। इसके बाद उसे निजी वाहन से लेकर सामान्य अस्पताल जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कुलदीप के तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी 10, दूसरे बेटी आठ और सबसे छोटा बेटा तीन वर्ष का है। कुलदीप से छोटा एक भाई भी है।
विज्ञापन

सावन में आ चुके सर्पदंश के एक दर्जन मामले
पानीपत जिले में सावन महीने में सांप काटने के एक दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। स्थानीय स्तर पर पूर्ण इलाज न मिलने के कारण घायलों को चंडीगढ़ या पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। हालांकि पानीपत में सांप के काटने से मौत का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
- विजय सिंह, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed