{"_id":"6542bea931de6cde3f0621ce","slug":"farmer-injured-in-motorcycle-collision-dies-in-hospital-on-ninth-day-panipat-news-c-244-1-sknl1015-8649-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल किसान की नौवें दिन अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल किसान की नौवें दिन अस्पताल में मौत
विज्ञापन
पानीपत। दीवाना गांव के पास सड़क हादसे में घायल हुए किसान की नौवें दिन दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे ने तेज रफ्तार में पिता को टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल सवार दो युवको के खिलाफ सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव दीवाना निवासी अमित कुमार ने बताया कि 23 अक्टूबर को उसके पिता कवल सिंह खेत में धान की फसल कटवा रहे थे। वह खेत से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह बुड़शाम रोड पर पहुंचे तो गांव दीवाना की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक तेज रफ्तार में आए और उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो दोनों युवक मौके से फरार हो चुके थे। उसने पिता को पार्क अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से ऑर्टियॉस अस्पताल ले गए। जहां से पिता 29 अक्टूबर को वह इलाज के लिए पिता को हायर ट्रामा सेंटर, गंगाराम अस्पताल दिल्ली ले गए। जहां पर बुधवार को इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।