फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmer dies in Delhi during treatment after being stabbed in the abdomen by his brother.

Panipat News: भाई ने पेट में चाकू मारकर किया था घायल, दिल्ली में उपचार के दौरान किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in Delhi during treatment after being stabbed in the abdomen by his brother.
रविंद्र का फाइल फोटो। परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बिंझोल गांव में भाई द्वारा पेट में चाकू मारने से घायल रविंद्र (33) की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। रविंद्र की पत्नी ने अपने ससुर रणबीर और देवर प्रवीण पर पारिवारिक झगड़े में 17 जुलाई को पति पर चाकू से हमला करने के आरोप लगाए थे। परिजनों का आरोप है कि रविंद्र की मौत के तीन दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उधर, पुलिस का कहना है कि जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रविंद्र की मौत होने पर हत्या की धारा बढ़ा दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बिंझौल की अन्नु ने मॉडल टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि 17 जुलाई को उनके ससुर रणबीर सिंह उनकी देवर दिलावर की पत्नी पूनम के साथ झगड़ा कर रहे थे। वह और उनके पति रविंद्र ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उनके साथ भी झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच उनका दूसरा देवर प्रवीण भी वहां पहुंच गया। प्रवीण ने उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। ससुर रणबीर और प्रवीण ने उनके पति पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मॉडल टाउन क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविंद्र के साले अमित ने बताया कि दिल्ली में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने 24 जुलाई को पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव उनके हवाले कर दिया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कई बार थाने पर पहुंचकर गिरफ्तारी की मांग की है। फिर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती करते थे रविंद्र परिवार में दो छोटे बच्चे
अमित ने बताया कि उनके जीजा रविंद्र खेती करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। एक बेटे की उम्र 10 साल और एक ही आठ साल है। रविंद्र के मौत के बाद परिवार के पालन करने वाला भी नहीं रहा।


-------
पहले जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब घायल रविंद्र की मौत होने के बाद हत्या करने के आरोप की धारा बढ़ाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -जगमिंद्र सिंह, प्रभारी थाना मॉडल टाउन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed