फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   farmer closed CNG and petrol pump

सिंधु बार्डर से लौट रहे किसानों ने बंद कराया रिलायंस का पेट्रोल और अडानी का सीएनसी पंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
farmer closed CNG and petrol pump
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के विरोध का सामना समालखा में रिलांयस के पेट्रोल पंप और अडानी ग्रुप के सीएनसी पंप के मालिकों को करना पड़ा। सिंधु बार्डर से पंजाब लौट रहे किसानों ने रविवार शाम को समालखा के पट्टीकल्याणा में समालखा के विधायक धर्मसिंह छौक्कर के बेटे का रिलायंस पेट्रोल पंप और तायल सीएनसी पंप को बंद करा दिया इस दौरान किसानों ने सरकार एवं अंबानी-अडानी के खिलाफ नारेबाजी की। इन पंपों को सोमवार की सुबह शुरू किया जा सका।
विज्ञापन

पहले पेट्रोल डलवाया फिर कहा बंद करो पंप
रविवार की शाम करीब चार बजे पंजाब लौट रहे किसानों ने पट्टी कल्याणा में रिलायंस का पेट्रोल पंप देखा तो वहां पहुंच गए। वहां पेट्रोल डलवाया और भुगतान करने के बाद कहा कि पेट्रोल पंप बंद करो। इसके बाद उन्होेंने अंबानी और अडानी का नाम लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

विधायक किसानों से बोले, कांग्रेस उनके साथ
पेट्रोल पंप बंद कराने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और विधायक धर्म सिंह छौक्कर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया और कहा कि कांग्रेस उनके साथ है। किसान नहीं माने और पेट्रोल पंप बंद करने पर अड़े रहे, जिसके बाद पंप को बंद करना पड़ा। इसके बाद किसानों ने अडानी ग्रुप के तायल सीएनसी पंप पर पहुंच गए और उसे भी बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसानों ने पंप से अडानी का नाम हटाने का कहा, तिरपाल से ढकना पड़ा
पंप के संचालक शुभम तायल ने बताया कि किसानों पंप को बंद कराने के साथ ही कहा कि अडानी नाम हटाओ। जिसके बाद उन्हें पंप बंद करने के साथ ही अडानी नाम को तिरपाल से ढकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed