फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmer came with jawan, 1.25 lakh tweets in a day

Panipat News: जवान के साथ आया किसान, एक दिन में सवा लाख ट्वीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer came with jawan, 1.25 lakh tweets in a day
पानीपत। प्रदेश स्तर के पुलिसकर्मियों ने अपनी मांग को लेकर ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड चलाया। 14 घंटे चले इस अभियान में करीब सवा लाख पोस्ट ट्विटर पर अपलोड की गई और हरियाणा सरकार से वेतनवृद्धि की मांग की। पुलिसकर्मियों के इस अभियान में नेता, अभिनेता व किसान भी शामिल हुए। उन्होंने भी अपने ट्विटर अकाउंट से पुलिसकर्मियों का मांगपत्र अपलोड किया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की मांग है कि 21700 रुपये न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर 35400 रुपये किया जाए या पंजाब की तर्ज पर वेतन दिया जाए। पुलिस विभाग एक मात्र ऐसा विभाग है, जिसमें कार्यरत पुलिसकर्मी 24 घंटे अपनी ड्यूटी देते हैं। कोरोना काॅल में अपनी जान को खतरे में डालकर लोगों की सुरक्षा में तैनात रहे। हर संभव मदद पहुंचाई। उनका कहना है कि पुलिसकर्मी हड़ताल पर नहीं जा सकते, लेकिन उन्होंने रविवार को ट्विटर पर शांतिपूर्वक अपनी मांग सरकार के सामने रखी। इसके साथ ही अमर उजाला संस्करण में पुलिसकर्मियों के मांगपत्र का छपा समाचार भी हजारों की संख्या में ट्वीट किया गया।
विज्ञापन


बॉक्स

हर ट्वीट में सीएमओ, गृहमंत्री को किया टैग
रविवार को चलाया गया हरियाणा पुलिस मांगे अपना हक हैशटैग ट्रेंड में करीब सवा लाख ट्वीट हुए। हर ट्वीट में सीएम मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज, हरियाणा सरकार, हरियाणा पुलिस, डीजीपी समेत कई पक्ष व विपक्ष के नेताओं को टैग किया गया और शांतिपूर्वक अपनी मांग पत्र को उनके सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

अभिनेता, नेता व किसान समर्थन में आए
पुलिसकर्मियों की मांग के समर्थन में कई अभिनेता, नेता व किसान भी आए और अपने विचार रखते हुए हरियाणा सरकार से पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाने की मांग की। शूटर ताई रामकली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सबसे ज्यादा शिकायत पुलिस के खिलाफ मिलती है और सबसे ज्यादा रिश्वत के मामले इसी विभाग के नाम हैं, बेचारे गरीब पुलिस कर्मियों की वेतन कम है, वह बहुत मेहनत करते हैं, पुलिस स्टेशन में कितनी विनम्रता से पेश आते है। वहीं दूसरी नवीन जयहिंद ने भी हरियाणा सरकार के खिलाफ वीडियो जारी कर पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed