फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farakka Express will no longer Panipat

अब पानीपत नहीं आएगी फरक्का एक्सप्रेस

Sun, 08 Dec 2013 12:05 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 08 Dec 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farakka Express will no longer Panipat
पानीपत में फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन अब दिल्ली से अंबाला के बीच नहीं चलेगी। ट्रेन बंद होने की जानकारी से अनभिज्ञ यात्रियाें को स्टेशन पर आ आकर मालूम पड़ता है कि अब यह ट्रेन पानीपत नहीं आएगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगा, ऐसे में ज्यादातर ट्रेनाें के लेट और रद्द होने की आशंकाएं रहती है। इसी क्रम में फरक्का को दिल्ली तक ही कर दिया।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल ने 04031 और 04032 फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन को दिल्ली और अंबाला के बीच एक दिसंबर के बाद बंद कर दिया था। ट्रेन बंद होने से पहले यात्रियों को किसी तरह से सूचित नहीं किया था। इस तरह अभी भी हर रोज ट्रेन के समय कई यात्री इसमें सफर करने का मन बनाकर आ रहे हैं। ट्रेन नहीं मिलने के बाद यात्रियों को मायूस होकर अन्य विकल्पों को चुनना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत में यह था समय
पानीपत में ट्रेन पहुंचने का समय अप मेें सुबह 8:20 बजे और डाउन में शाम 6:18 बजे का था। कार्यालयाें, फैक्टरियों और कामकाज के सिलसिले में यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियाें के लिए ट्रेन का यह समय बेहद उपयोगी साबित होता था।

इस समय में स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी ज्यादा होती है। स्टेशन पर पहुंचे यात्री श्रीनिवास, अश्विन गोस्वामी, अक्षय और राहुल ने बताया कि ट्रेन के बंद होने की पहले कोई सूचना नहीं थी। किसी काम से अंबाला जाना था। स्टेशन पर आकर ही पता चला कि ट्रेन फिलहाल बंद चल रही है।

अब स्टेशन पर आने के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य विकल्प देखने पडे़ंगे। फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन अब अंबाला आने के बजाय दिल्ली से ही वापस हो रही है। इस तरह यह ट्रेन अब दिल्ली और मालदा टाउन (पश्चिम बंगाल) के बीच चल रही है।


वर्जन
फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन की दूरी दिल्ली के बाद अंबाला तक बढ़ाई गई थी। अब दोबारा फिर यह ट्रेन दिल्ली और मालदा टाउन के बीच ही दौड़ रही है। दिल्ली और अंबाला के बीच फिलहाल इसे बंद कर दिया है।
अजय माइकल, पीआरओ, उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed