फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Family went to wedding, jewelery worth eight lakhs stolen from home

Panipat News: शादी में गया परिवार, घर से आठ लाख के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Family went to wedding, jewelery worth eight lakhs stolen from home
पानीपत। चोरों ने सैनी कॉलोनी में स्थित एक मकान में घुसकर सोमवार रात को आठ लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के वक्त परिवार के सदस्य उत्तर प्रदेश के जिले बागपत में एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। मकान मालिक सोमवार रात को समारोह से लौटा तो उसे चोरी का पता चला। पुलिस ने शिकायत पर वारदात स्थल का निरीक्षण किया और मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक चोरों ने दिन में रेकी कर रात को वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सैनी कॉलोनी निवासी कैलाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो एक कंपनी में नौकरी करता है। एक मार्च को उत्तर प्रदेश के बागपत में उसकी रिश्तेदारी में शादी थी। वो परिवार के साथ बागपत गया था। सोमवार शाम जब वह अपने घर लौटा तो मकान और कमरों के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। जांच में अलमारी से सोने के दो हार, चार सोने की अंगूठी, सोने के कड़ों के दो सेट, एक सोने की नथ, सोने के दो टीके, सोने की सात जोड़ी टॉपस, एक कोका, एक चांदी का नारियल, एक तागड़ी, नौ जोड़ी पायल, 18 चांदी के सिक्के, 20 जोड़ी चुटकी, चांदी का जूड़ा पिन व हथफूल चोरी मिले। किला पुलिस थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर गई थी। पुलिस ने जांच के बाद मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed