फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Family went to hospital, theft in house

Panipat News: परिवार गया अस्पताल, घर में चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Family went to hospital, theft in house
पानीपत। सेक्टर 11 स्थित एक मकान से चोर तीन किलो चांदी और 40 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। घर के मुखिया का इलाज कराने के लिए पूरा परिवार गंगा राम अस्पताल, दिल्ली गया था। बुधवार रात साढ़े 10 बजे घर लौटे तो चोरी का खुलासा हुआ। सेक्टर 11 निवासी पुलकित गोयल ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। सात अप्रैल को वह अपने परिवार सहित अपने पिता का इलाज कराने के लिए दिल्ली गया था। उसने मकान पर ताला लगाया था। 12 अप्रैल को वह रात साढ़े 10 बजे घर लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। मकान के अंदर जाकर सामान चेक किया तो तीन किलो चांदी और 40 हजार रुपये चोरी मिले। चोर से उनका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चांदनीबाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed