फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Talent displayed regarding legal rights, duties, and social concerns.

Panipat News: कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक सरोकारों पर दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Talent displayed regarding legal rights, duties, and social concerns.
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में स्कूल शिक्षा विभाग एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिला स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी खंडों से करीब 220 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 10 विधाओं में मुकाबले करवाए गए। इनमें निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, भाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, लघु नाटिका, कविता पाठ, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण शामिल रहे। विद्यार्थियों ने मानवाधिकार, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न कानूनी व सामाजिक विषयों को अपनी प्रस्तुतियों का आधार बनाया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि लीगल लिटरेसी कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी कर्तव्यों और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करना है। आज के विद्यार्थी ही कल का भविष्य हैं और कानूनी रूप से जागरूक युवा सशक्त व न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप सभ्रवाल ने कहा कि सभी खंडों से आए विद्यार्थियों ने सामाजिक व कानूनी विषयों पर उत्कृष्ट रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। ऐसे मंच विद्यार्थियों के बौद्धिक, रचनात्मक एवं सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
n निबंध लेखन में पीएमश्री जीएसएसएस की भूमि ने प्रथम, जीएमएसएसएसएस राजाखेड़ी की कनक ने द्वितीय तथा जीएसएसएस तहसील कैंप की कनिका पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में जीएसएसएस खोजकीपुर की वंशिका प्रथम, जीएसएसएस तहसील कैंप की दीक्षा द्वितीय और केजीबीवी जलमाना की आशी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

n
भाषण प्रतियोगिता में केजीबीवी जलमाना की निकिता ने प्रथम, एएमएसएसएस छाजपुर की जीवा ने द्वितीय तथा जीजीएसएसएस नौल्था की रुचि ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीएमईईई जीएसएसएस सिठाना की दीपिका व अन्य प्रतिभागी प्रथम, डीएवी थर्मल की सिया व अन्य द्वितीय तथा जीएमएसएसएसएस मडलौडा के कार्तिक व अन्य तृतीय स्थान पर रहे।
n
वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीएसएसएस नोहरा की नव्या और शिक्षा की जोड़ी ने प्रथम, एएमएसएसएस छाजपुर की दीक्षा और निकुंज ने द्वितीय तथा जीएमएसएसएसएस उग्राखेड़ी के सुमित और सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता में केजीबीवी जलमाना की मानसी व अन्य ने प्रथम, जीएमएसएसएसएस जीटी रोड के तनुष व अन्य ने द्वितीय तथा जीएसएसएस नोहरा की मनीषा व अन्य ने तृतीय स्थान हासिल किया।
n
कविता वाचन में एएमएसएसएस छाजपुर की तन्नु प्रथम, जीएमएसएसएसएस राजाखेड़ी के उमंग द्वितीय तथा केजीबीवी जलमाना की नैंसी तृतीय रही। ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग में जीजीएसएसएस शिवनगर की कहक्शा ने प्रथम, जीजीएसएसएस उग्राखेड़ी की अंजलि ने द्वितीय तथा पीएमश्री जीएसएसएस के रौनक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

n पावरपॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता में जीएसएसएस उग्राखेड़ी की अंशु प्रथम, जीजीएसएसएस मडलौडा की कीर्ति द्वितीय तथा जीएसएसएस नोहरा की मानसी तृतीय रही। डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण में एएमएसएसएस छाजपुर के केशव राज ने प्रथम तथा जीजीएसएसएस शिवनगर की अंजु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed