{"_id":"605797598ebc3e591663569b","slug":"family-went-to-daughter-s-wedding-jewelry-worth-lakhs-and-20-thousand-cash-stolen-from-home-panipat-news-knl64888990","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी में यूपी गया परिवार, घर से लाखों के गहने और 20 हजार नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी में यूपी गया परिवार, घर से लाखों के गहने और 20 हजार नकदी चोरी
विज्ञापन
जिले में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा राम कॉलोनी में एक परिवार बेटी की शादी में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश गया। इधर, चोरों ने मकान से घर में रखे लाखों रुपये कीमत के गहने और 20 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। वहीं दूसरी ओर किला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किराएदार के कमरे में घुस चोर 22 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। किराएदार ने बताया कि वह सुबह उठा तो पैसे चोरी मिले।
गंगा राम कॉलोनी निवासी सरजू प्रसाद पांडे ने बताया कि वह दो दिसंबर को बेटी की शादी थी। वह अपने पूरे परिवार समेत घर पर ताला लगाकर उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के गांव कोपवा गए थे। गत तीन दिसंबर को पड़ोसियों ने चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे और मेन डोर का ताला टूटा मिला। वह अंदर गए और सामान चेक किया। एक सोने की चेन, 2 जोड़ी झुमके, 5 नथ, एक मंगलसूत्र, दो कान की बाली, एक अंगूठी, एक ओम का लॉकेट, एक श्री का लॉकेट, एक टीका, 9 जोड़ी पायल, 8 बिछिया, एक कमरबंद, पांच चांदी के सिक्के, एक लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति और 20 हजार रुपये चोरी हो गए थे। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है, चोरों की तलाश जारी है।
भारत नगर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह शनिवार देर रात काम कर घर लौटा था। वह रात दो बजे कमरे पर सो गया। तीन बजे उठकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। उसकी पैंट में रखे 22 हजार रुपये चोरी मिले। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।