फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Family members created a ruckus in the double murder case,

Panipat News: दोहरे हत्याकांड में परिजनों ने काटा हंगामा,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Family members created a ruckus in the double murder case,
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नूरवाला की जसबीर कॉलोनी में दो दोस्तों की हत्या के मामले में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए जिला नागरिक अस्पताल में हंगामा काटा। परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी से पहले शव लेने से मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को शांत किया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेने की बात कही। जब जाकर परिजन कुछ शांत हुए। सूरज और विनोद के परिजनों बार-बार न्याय की गुहार लगा रहे थे।
नीरज के पिता ने कहा कि इकलौते लड़के को खिला पिलाकर बड़ा किया था। दरिंदों ने एक बार भी उसके परिवार की खुशियों के बारे में नहीं सोचा। तहसील कैंप थाना की पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। प्राथमिक दृष्टया में उनकी मौत का कारण दिल में चाकू लगने से अधिक खून बहना सामने आया है।
विज्ञापन

विदित है कि मंगलवार रात को जसबीर कॉलोनी में सूरज और उसके दोस्त नीरज की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया था। तहसील कैंप थाना पुलिस ने बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पहले सूरज और फिर नीरज के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई बोला होली के दिन झगड़ा, मां बोली बुढ़ापे का सहारा छीना
जसबीर कॉलोनी के गोबिंद ने बताया कि होली के उसके दोस्त अनमोल का कुलदीप के साथ झगड़ा हो गया था। कुलदीप ने अनमोल के हाथ पर चाकू मार दिया था। वह बीचबचाव करने आया तो उसके साथ भी हाथापाई कर दी थी। वे पुलिस को शिकायत दे रहे थे। कुलदीप ने उनके पैर पकड़कर गलती मान ली थी। उस समय मामला शांत हो गया था। मंगलवार रात को उसके भाई सूरज की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूरज की मां ममता ने बताया कि वह उससे 20 रुपये लेकर बर्गर खाने की कहकर गया था। उसने अपने बेटे को बुढ़ापे का सहारा माना था। लोगों ने एक झटके में परिवार की खुशियों और उसकी उम्मीद को खत्म कर दिया।
नीरज बाल कटवाने की कहकर गया
नूरवाला की गीता कॉलोनी के विनोद ने बताया कि उसका बेटा नीरज शाम को घर पर था। दो बहनों के इकलौते भाई की हर खुशी पूरी करते थे। दोनों बहन भी अपने भाई को ज्यादा देर बाहर नहीं रहने देते थे। वह रात करीब पौने नौ बजे बाल कटवाने की कहकर घर से गया था। इसके कुछ देर बाद ही उसको चाकू मारने का पता चला। पूरा परिवार जिला नागरिक अस्पताल पहुंच गया। यहां आकर देखा तो नीरज की मौत हो चुकी थी। इकलौते बेटे को चाकू मारते समय दरिंदों ने एक मिनट भी नहीं सोचा।


वर्जन :
पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। दोनों को एक-एक चाकू लगा है। चिकित्सकों ने प्राथमिक रिपोर्ट में ज्यादा खून बहना मौत का कारण बताया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाने के साथ सीआईए की चार टीम लग रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजीव, प्रभारी, तहसील कैंप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed