{"_id":"69179bf357555fedb10597d0","slug":"family-members-create-ruckus-in-civil-hospital-over-death-of-mother-and-child-panipat-news-c-244-1-pnp1001-147131-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने नागरिक अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने नागरिक अस्पताल में किया हंगामा
विज्ञापन
पानीपत। सिठाना गांव की जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में परिजनों ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। मायका पक्ष के लोगों ने पति और सास पर डिलीवरी में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए।
उन्होंने दोनों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप हैं कि तीन लड़के पहले थे। पति ने चौथे बच्चे के लिए दबाव बनाया था। वहीं पति प्रवीण ने आरोपों को निराधार बताया। थाना सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसमें फिलहाल बीएनसी की धारा 208 में कार्रवाई की है। रसलापुर निवासी सोनिया ने बताया कि उनकी ननद पूजा की शादी सिठाना गांव के प्रवीण के साथ 2015 में की थी। उनको तीन बच्चे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवीण उनकी ननद पूजा के साथ मारपीट करता था।
उन्होंने कई बार पंचायती तौर पर मामला सुलझाया था। पूजा की मर्जी के खिलाफ चौथे बच्चे के लिए दबाव बनाया। जबकि पूजा में चार ग्राम खून था। उन्होंने प्रवीण को कई बार पूजा को इलाज के लिए मायका भेजने की कही लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। पूजा को बुधवार रात को ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
प्रवीण और उनकी मांग ने पूजा को अस्पताल में ले जाने की बजाय घर पर ही डिलीवरी करा दी।