फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Family in mourning, jewelery from home - cash cross

पानीपत: जीजा की मौत के बाद शोक सभा में गया परिवार, मकान से एक लाख की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Family in mourning, jewelery from home - cash cross
पानीपत। जीजा के निधन पर शोक सभा में शामिल होने गए परिवार का मकान इधर चोरों ने खंगाल दिया। चोर नकदी और आभूषण समेत लगभग एक लाख का माल समेट कर चंपत हो गए। परिजन लौटे तो चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस सीसीटीवी के जरिये घटना की तफ्तीश में जुट गई। घटना अशोक विहार कॉलोनी की है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी संजय ने बताया कि पांच अगस्त को उनके जीजा का निधन हो गया था। वह शोकसभा में शामिल होने के लिए परिवार समेत जलालपुर गए थे। छह अगस्त को सुबह घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा था। सामान बिखरा था। बेड के अंदर से 20 हजार रुपये नकदी, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कानों के झुमके, दो जोड़ी पाजेब और चांदी के चार सिक्के चोरी मिले। घर के मंदिर में रखी गुल्लक भी टूटी मिली। उसके अंदर रखे 25 हजार रुपये भी चोरी हो गए थे। इसके बाद उन्होंने किला थाने की पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

रस्म क्रिया में एकत्रित एक लाख रुपये चोरी
सेक्टर 13-17 थाने पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 18 निवासी नरेश कुमार ने बताया कि पांच अगस्त को अंसल सुशांत सिटी के जैन स्थानक में उसकी मां की तेरहवीं की रस्म क्रिया चल रही थी। रस्म के अनुसार रिश्तेदारों ने थैले में करीब एक लाख रुपये डाले थे, जिसे अज्ञात युवक चुराकर फरार हो गया। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed