फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Family gone in kinship, goods worth lakhs crossed

रिश्तेदारी में गया परिवार, लाखों का माल पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Family gone in kinship, goods worth lakhs crossed
पानीपत। देशराज कॉलोनी से एक परिवार नरेला में रिश्तेदारी के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए चला गया। इसी बीच चोर मकान में घुसे और ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर और 10 हजार रुपये नकदी चोरी कर फरार हो गए। परिजनों ने तहसील कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

देशराज कॉलोनी निवासी मोहित ने बताया कि वह मकान पर ताला लगाकर अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी में नरेला के गांव हलालपुर में गया था। उनके फोन पर मंगलवार सुबह पड़ोसी कॉल आया और मकान में चोरी होने की सूचना दी। लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का लॉकर भी चोरों ने तोड़ दिया था। चोर एक सोने का सेट, कानों की दो जोड़ी बाली, सोने के चार कोके, सोने के दो टॉप्स, चार जोडी पाजेब, एक चांदी का कड़ा, दस हजार रुपये नकदी चोरी मिले। जेवरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आठ हजार नकदी समेत बैग चोरी, खाते से भी निकले 10 हजार
पानीपत। सेक्टर-24 निवासी एक युवक का पहले बैग चोरी हो गया। उसमें आठ हजार रुपये और डेबिट कार्ड था। बाद में युवक के खाते से भी 10 हजार रुपये पार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस से की है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। उधर, पीड़ित ने बैंक में संपर्क कर खाता ब्लॉक करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-24 निवासी विकास ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसने मकान के कमरे में बैग रखा था। बैग में बैंक किट, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड और आठ हजार रुपये थे। उसने 23 जनवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे उसके फोन पर एटीएम की मदद से खाते से 10 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। उसने घर आकर बैग चेक किया तो वह चोरी मिला। चांदनीबाग थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मकान में घुसा चोर, पांच मोबाइल चोरी कर फरार
पानीपत। सेक्टर 29 थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में चोर घुसा और पांच मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी फोन सर्विलांस पर लगवा दिए हैं।

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। हाल में रणबीर बिल्लू के मकान में किराये पर रहता है। वह 23 जनवरी को कमरे पर सो रहा था। सोमवार को सुबह उठकर देखा तो दरवाजा खुला हुआ था। उसने कमरे का सामान चेक किया तो पांच मोबाइल चोरी मिले। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed